
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को धनतेरस की हार्दिक बधाई दी
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को धनतेरस की हार्दिक बधाई देते हुए उनकी सुख-समृद्धि की मंगल कामना की है। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि धनतेरस भारत के सनातन हिन्दू धर्म के पुरुषार्थ चतुष्ट्य में धर्म के साथ अर्थ का भी द्योतक है। धनतेरस आरोग्यता के देवता भगवान धन्वंतरि की जयंती भी है। अच्छे स्वास्थ्य के









