Home » उत्‍तर प्रदेश » प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 1500 करोड़ की धनराशि उत्तर प्रदेश के 1.86 करोड़ पात्र परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित होते मुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 1500 करोड़ की धनराशि उत्तर प्रदेश के 1.86 करोड़ पात्र परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित होते मुख्यमंत्री

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली के पावन पर्व पर उपहार स्वरूप आज जनपद लखनऊ से ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’ के अंतर्गत ₹1,500 करोड़ की धनराशि से उत्तर प्रदेश के 1.86 करोड़ पात्र परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का वितरण किया।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जब अच्छी सरकार आती है तो लोकमंगल की कामना के साथ सबके हित के बारे में सोचती है। आज उत्तर प्रदेश सरकार अंत्योदय लक्ष्य के साथ बिना भेदभाव हर पात्र नागरिक को लोक-कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कर रही है। प्रदेश में ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’ के अंतर्गत 1.86 करोड़ पात्र परिवारों को रसोई गैस सिलेंडर के नि:शुल्क कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं। साथ ही, लाभार्थियों को वर्ष में दो बार होली और दीपावली के अवसर पर निःशुल्क रसोई गैस सिलेंडर भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री ने कहा दीपावली के अवसर पर जो भी खरीदें, वह स्वदेशी खरीदें…

हमारा कारीगर, हस्तशिल्पी, स्थानीय उद्यम जो कुछ भी बनाया होगा उसको ही खरीदकर अपने घर में लेकर जाएं दीपावली पर हमारे कुम्हारों द्वारा बनाया गया दीया जलाएं। हमारे कारीगरों द्वारा बनाई गई लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति का पूजन करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और खबरें

Sanatan Dharma Hindu News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

Cricket Live

Rashifal