Home » उत्‍तर प्रदेश » प्रभु श्रीराम की पावन जन्मभूमि श्री अयोध्या धाम में नौवां दीपोत्सव कार्यक्रम

प्रभु श्रीराम की पावन जन्मभूमि श्री अयोध्या धाम में नौवां दीपोत्सव कार्यक्रम

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रकाशपर्व दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए प्रभु श्रीराम से उनकी सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पर्व एवं त्योहार शान्ति, एकता व सद्भाव का संदेश देते हैं एवं सामाजिक सौहार्द में वृद्धि करते हैं। दीपावली का पर्व भारत के सनातन धर्म की परम्परा का एक महत्वपूर्ण पर्व है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास के उपरान्त अयोध्या आगमन और रामराज के शुभारम्भ की स्मृति स्वरूप आज से हजारों वर्ष पहले पूरे भरतखंड में श्रद्धालुओं द्वारा दीपमालाओं से अपने-अपने घरों को सजाकर इस पर्व को मनाना प्रारम्भ किया गया।

यह हम सभी का सौभाग्य है कि भगवान श्रीराम की पावन जन्मस्थली अयोध्या उत्तर प्रदेश में है उत्तर प्रदेश सरकार अयोध्या में दीपावली के आयोजन की प्राचीन और गौरवशाली परम्परा को दीपोत्सव के आयोजन के माध्यम से पुनर्प्रतिष्ठित कर, सम्पूर्ण विश्व समुदाय को अयोध्या की महिमा से परिचित कराने का कार्य कर रही है

“स्वागतम् ते महाबाहो सीतया सह राघव।

अयोध्यां पुनरागत्य हर्षयस्व जनं प्रभु ।।”

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी  ने अयोध्या धाम की पावन धरा पर ‘पुष्पक विमान’ (हेलीकॉप्टर) से आए प्रभु श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण जी के स्वरूपों का स्वागत किया। यहीं पर भरत मिलाप का कार्यक्रम भी सम्पन्न हुआ।

मुख्यमंत्री जी सहित अन्य विशिष्ट महानुभाव प्रभु श्रीराम का रथ खींचकर रामकथा पार्क के मंच तक लाए। इसके उपरांत प्रभु श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण जी के स्वरूप के मंच पर आने पर पूजन-वन्दन एवं आरती की।

इस अवसर पर जब हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा हुई, तो लगा मानो स्वयं देवगण प्रभु श्रीराम के स्वागत में पुष्प अर्पित कर रहे हों। जन-जन का हृदय भक्ति और उल्लास से पुलकित हो उठा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और खबरें

Sanatan Dharma Hindu News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

Cricket Live

Rashifal