Home » उत्‍तर प्रदेश » उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री ने कहा इस बार भी हमारा प्रयास है कि नए रिकॉर्ड के साथ दीपोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया जाए

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री ने कहा इस बार भी हमारा प्रयास है कि नए रिकॉर्ड के साथ दीपोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया जाए

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

अयोध्या धाम में 19 अक्टूबर को दीपोत्सव का भव्य आयोजन होने जा रहा है

भारतीय संस्कृति जितनी समृद्ध होगी, भारत उतना मजबूत होगा उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी  ने प्रकाश पर्व दीपावली के अवसर पर प्रदेश के लगभग 28 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) की दरों में वृद्धि का उपहार दिया है। अब प्रदेश के सभी पात्र 16.35 लाख कर्मचारियों एवं 11.52 लाख पेंशनरों व पारिवारिक पेंशनरों को 01 जुलाई, 2025 से 55% के स्थान पर 58% की दर से महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत का लाभ प्राप्त होगा

मुख्यमंत्री जी ने यह भी निर्देश दिए हैं कि बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता एवं राहत का भुगतान माह अक्टूबर, 2025 से नकद रूप में किया जाए। व्यापक हित में लिए गए इस निर्णय से मार्च, 2026 तक राज्य सरकार पर ₹1,960 करोड़ का अतिरिक्त व्यय भार आएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपने कर्मचारियों और पेंशनरों के हितों के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। महंगाई के प्रभाव से उन्हें राहत पहुंचाना और उनके जीवनस्तर में सुधार करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस निर्णय का लाभ सभी कर्मचारियों को मिलेगा, जिनमें सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थानों के कर्मचारी, शहरी स्थानीय निकायों के नियमित एवं पूर्णकालिक कर्मचारी, कार्यप्रभारित कर्मचारी तथा यूजीसी वेतनमान के कर्मचारी शामिल हैं। यह निर्णय प्रदेश के लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों के प्रति संवेदना और सम्मान का प्रतीक है। दीपावली का यह उपहार उनके जीवन में नई ऊर्जा, प्रसन्नता और समृद्धि लेकर आएगा।

 

jin88.us.com Jin88 | Sân Chơi Uy Tín Thu Hút 1.000.000+ Hội Viên Tham Gia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और खबरें

Sanatan Dharma Hindu News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

Cricket Live

Rashifal