Home » उत्‍तर प्रदेश » UP NEWS – मुख्यमंत्री का जनपद वाराणसी भ्रमण जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों तथा कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

UP NEWS – मुख्यमंत्री का जनपद वाराणसी भ्रमण जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों तथा कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री ने जनपद वाराणसी का भ्रमण किया जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों तथा कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

आई0एम0एस0-बी0एच0यू0 में निर्माणाधीन नेशनल सेण्टर फॉर एजिंग और बी0एच0यू0 ट्रामा सेन्टर में निर्माणाधीन न्यू बिल्डिंग ऑफ क्रिटिकल केयर सेण्टर का निरीक्षण किया

जनपद में गतिमान विकास परियोजनाओं को अभियान चलाकर तय समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाए : मुख्यमंत्री

नामित नोडल अधिकारियों द्वारा कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता की मॉनिटरिंग की जाए अर्बन नक्सल एवं उनसे जुड़े संगठनों पर सतर्क निगरानी रखने एवं कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस के तहत कठोर कार्यवाही की जाए,गौ-तस्करी, खनन आदि गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश अधिकारीगण प्रतिदिन जनसुनवाई करें और
लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता पर समाधान करें

इण्टीग्रेटेड मण्डलीय कार्यालय के निर्माण कार्य
हेतु टेण्डर आदि की कार्यवाही शीघ्र पूरी की जाए

सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय की बाउण्ड्रीवॉल के
कार्यों को हर हाल में जून, 2025 तक पूरा करने के निर्देश विकास प्राधिकरण निर्माणाधीन इण्टरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के
चारों तरफ टाउनशिप तथा कनेक्टिविटी के कार्यों को तेजी से पूर्ण कराए कज्जाकपुरा फ्लाईओवर और रामनगर -सूजाबाद क्षेत्र में सीवरेज नेटवर्क के कार्यों को शीघ्र पूर्ण करें गर्मी के दृष्टिगत जनपद के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में समुचित पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए वरुणा नदी के पुनरुद्धार कार्य में तेजी लायी जाए

मुख्यमंत्री ने श्री काल भैरव मन्दिर एवं श्रीकाशी विश्वनाथ मन्दिर में दर्शन-पूजन किया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज सर्किट हाउस सभागार, वाराणसी में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जनपद में गतिमान विकास परियोजनाओं को अभियान चलाकर तय समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाए। निर्माणाधीन विकास कार्यों की नियमित समीक्षा की जाए तथा नामित नोडल अधिकारियों द्वारा कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता की मॉनिटरिंग की जाए। निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया जाए।
मुख्यमंत्री जी ने भारतीय सेना द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद जनपद में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था पर ध्यान दिए जाने पर जोर दिया। उन्होंने अर्बन नक्सल एवं उनसे जुड़े संगठनों पर सतर्क निगरानी रखने एवं कड़ी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री जी ने वाराणसी जोन के सीमावर्ती जनपदों में गौ-तस्करी, खनन आदि गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने गौ तस्करों एवं उनके सम्पर्क सूत्रों के जब्त वाहनों की नियमानुसार नीलामी कराने की बात कही। लूट, चेन स्नैचिंग आदि घटनाओं पर पुलिस सख्त कार्यवाही करे। उन्होंने सेफ सिटी के दृष्टिगत पर्याप्त संख्या में सी0सी0टी0वी0 कैमरों का व्यवस्थापन, संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन आदि के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद में घटित होने वाली घटनाओं पर तुरन्त एक्शन लिया जाए। अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस के तहत कठोर कार्यवाही की जाए।
मुख्यमंत्री जी ने कमिश्नरी परिसर में बनने वाले इण्टीग्रेटेड मण्डलीय कार्यालय के निर्माण कार्य हेतु टेण्डर आदि कार्यवाही तेजी से कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारीगण प्रतिदिन जनसुनवाई करें और लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता पर समाधान करें। पीड़ित व्यक्तियों को तत्काल न्याय मिले। राजस्व वादों का निस्तारण मेरिट के आधार पर सुनिश्चित करें। जन्म-मृत्यु आदि प्रमाण पत्रों के लिए किसी को अनावश्यक भटकना न पड़े। उन्होंने सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय की बाउण्ड्रीवॉल के कार्यों को हर हाल में जून, 2025 तक पूरा करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री जी ने नगर निगम व विकास प्राधिकरण को अपने विभागीय कार्यों को बेहतर तरीके से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्मी के दृष्टिगत जनपद के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में समुचित पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था करायी जाए। उन्होंने नगर निगम को बरसात से पहले सभी नालों की सफाई के साथ ही मौके से सिल्ट हटाये जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास प्राधिकरण गंजारी में निर्माणाधीन इण्टरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के चारों तरफ टाउनशिप तथा कनेक्टिविटी के कार्यों को तेजी से पूर्ण कराए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि रामनगर-सूजाबाद क्षेत्र में सीवरेज नेटवर्क के कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण किया जाए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को सड़कों के किनारे स्थित भवनों के नालियों को मेन नाले से जोड़ने के निर्देश दिए, ताकि घरों में जल-निकासी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि सड़कें अतिक्रमण मुक्त हों और यातायात व्यवस्था सुगमता से संचालित हो। उन्होंने आमजन को आवागमन में कोई परेशानी न हो, इसके लिए बस, टैक्सी, रिक्शा स्टैण्ड हेतु उपयुक्त स्थान का चयन कर वाहनों को व्यवस्थित किए जाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री जी ने कज्जाकपुरा फ्लाईओवर के कार्यों में रेलवे अधिकारियों से वार्ता कर कार्यों को पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने ‘हर घर नल योजना’ के अंतर्गत कार्य की गुणवत्ता व रोड कटिंग कार्य की मॉनीटरिंग हेतु जल निगम-ग्रामीण को जनप्रतिनिधियों के साथ 4-4 गांव का निरीक्षण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वरुणा नदी के पुनरुद्धार कार्य में तेजी लायी जाए। एयरपोर्ट विस्तारीकरण के दौरान स्थानीय लोगों के आवागमन में कोई बाधा न आये, यह सुनिश्चित किया जाये।
बैठक में मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया कि जनपद में वर्तमान में लगभग 14 हजार करोड़ रुपये की कुल 60 परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं। सड़कों तथा पुलों के कुल 18 प्रोजेक्ट्स गतिमान हैं। रिंग रोड फेज-2 में एक लेन को मई माह के अंत तक हर हाल में क्रियाशील कर दिया जायेगा, जिससे लोगों का आवागमन सुनिश्चित हो सकेगा तथा शेष कार्यों को दिसम्बर माह तक पूरा कर लिया जायेगा। कचहरी-संदहा मार्ग, पाण्डेयपुर-आजमगढ़ मार्ग तथा पड़ाव-टेंगरा सड़क निर्माण के कार्य 90 प्रतिशत से अधिक पूर्ण हो चुके हैं तथा शेष कार्यों हेतु शासन से बजट आवंटित हो गया है, जिसको तत्काल पूरा कराया जायेगा।
मुख्यमंत्री जी ने विकास परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा करने के पश्चात गतिमान परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी किया। उन्होंने आई0एम0एस0- बी0एच0यू0 में 147.39 करोड़ रुपये लागत से निर्माणाधीन नेशनल सेण्टर फॉर एजिंग और बी0एच0यू0 ट्रामा सेन्टर में 119.47 करोड़ रुपये लागत से निर्माणाधीन न्यू बिल्डिंग ऑफ क्रिटिकल केयर सेण्टर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि निर्धारित अवधि में मानक के अनुरूप गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण किए जाएं।
ज्ञातव्य है कि नेशनल प्रोग्राम फॉर हेल्थ केयर ऑफ द एल्डरली (एन0पी0एच0सी0ई0) के तहत आई0एम0एस0-बी0एच0यू0 में बन रहे देश के तीसरे नेशनल सेण्टर फॉर एजिंग में बुजुर्गों को एक ही छत के नीचे इलाज की सुविधा मिलेगी। बी0एच0यू0 परिसर में यह सेंटर निर्मित कराया जा रहा हैं। अभी तक दिल्ली एम्स और मद्रास मेडिकल कॉलेज में ऐसा सेंटर क्रियाशील है। छह मंजिला इस सेंटर में 200 बेड पर बुजुर्गों को भर्ती करने की सुविधा होगी। बी0एच0यू0 ट्रॉमा सेंटर में 150 बेड के क्रिटिकल केयर सेण्टर का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है। इसमें तीन मॉड्युलर ऑपरेशन थियेटर होंगे और मरीजों को आई0सी0यू0 जैसी सभी सुविधाएं प्राप्त होंगी। इसके अलावा 40 बेड का बर्न वार्ड भी निर्मित कराया जाएगा।
मुख्यमंत्री जी ने वाराणसी भ्रमण के दौरान श्री काल भैरव मन्दिर एवं श्री काशी विश्वनाथ मन्दिर में दर्शन-पूजन किया।
समीक्षा बैठक में श्रम एवं सेवायोजन मंत्री श्री अनिल राजभर, स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रवीन्द्र जायसवाल, आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ0 दयाशंकर मिश्र ’दयालु’ सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और खबरें

Sanatan Dharma Hindu News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

Cricket Live

Rashifal