Home » उत्‍तर प्रदेश » मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र (SVBPEIZ) परियोजना की समीक्षा की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र (SVBPEIZ) परियोजना की समीक्षा की

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र (SVBPEIZ) परियोजना की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि SVBPEIZ के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए। परियोजना को केवल प्रशिक्षण केंद्र के रूप में नहीं, बल्कि रोजगार, उद्योग और उद्यमिता के समेकित इकोसिस्टम के रूप में विकसित किया जाए।

सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र (SVBPEIZ) परियोजना के तहत कौशल विकास केंद्र, औद्योगिक भूखंड, प्लग एंड प्ले औद्योगिक सुविधाएं, साझा सुविधा केंद्र, रोजगार सहायता तंत्र, व्यावसायिक सेवाएं, विदेशी भाषा प्रशिक्षण, डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम तथा उद्यमिता सहायता सुविधाएं एक ही परिसर में विकसित की जाएंगी।

इससे युवाओं को प्रशिक्षण से लेकर रोजगार प्राप्त करने और स्वयं का उद्यम स्थापित करने तक की पूरी प्रक्रिया के लिए एकीकृत व्यवस्था उपलब्ध होगी।

परियोजना के पूर्ण क्रियान्वयन के बाद प्रतिवर्ष 10 लाख से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण एवं प्रमाणन उपलब्ध कराया जा सकेगा। प्रतिवर्ष 10 लाख से अधिक जॉब मैचिंग का लक्ष्य रखा गया है, जबकि प्रशिक्षित युवाओं के लिए 80 प्रतिशत प्लेसमेंट सुनिश्चित करने की योजना है।

मुख्यमंत्री जी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि उपलब्धता, संस्थागत संरचना, निजी क्षेत्र की भागीदारी तथा क्रियान्वयन मॉडल से संबंधित प्रस्तावों पर शीघ्र निर्णय लेते हुए परियोजना को समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और खबरें

Sanatan Dharma Hindu News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

Cricket Live

Rashifal