Home » उत्‍तर प्रदेश » मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में नया उत्तर प्रदेश जनकल्याण, जनसुरक्षा, जनसुविधा के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में नया उत्तर प्रदेश जनकल्याण, जनसुरक्षा, जनसुविधा के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ में अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग की समीक्षा बैठक की।

मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग में विशेषीकृत रेस्क्यू ग्रुप (एसआरजी) का गठन किया जा रहा है। पहले चरण में 10 जनपदों में एसआरजी की स्थापना की तैयारी पूरी कर ली गई है।

प्रदेश की 350 तहसीलों में से 296 तहसीलों में 326 स्थायी अग्निशमन केंद्र संचालित हैं। 26 नए केंद्र लोकार्पण के लिए तैयार हैं, जबकि 25 केंद्रों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। 47 अन्य प्रस्तावित केंद्रों की डीपीआर तैयार की जा रही है। मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि शेष तहसीलों में भी अग्निशमन सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही तेज की जाए।

मुख्यमंत्री जी ने हाईराइज भवनों के लिए आवश्यक उपकरणों और संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि अस्पतालों, होटलों, स्कूलों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों और बहुमंजिला भवनों में नियमित फायर ऑडिट कराया जाए तथा सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री जी ने निवेश और उद्योगों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए फायर एनओसी व्यवस्था को और अधिक सरल, पारदर्शी तथा समयबद्ध बनाने के निर्देश दिए।

प्रदेश के सभी ब्लॉकों में अग्निमित्र और अग्निसचेतक तैयार करने का लक्ष्य पूरा किया जा चुका है। आगामी चरण में इनके लिए समर्पित वेब पोर्टल और मोबाइल एप विकसित किया जाएगा तथा सिविल डिफेंस, होमगार्ड्स और पीआरडी जैसी इकाइयों को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और खबरें

Sanatan Dharma Hindu News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

Cricket Live

Rashifal