उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को मिर्जापुर पहुंचे यहां बीएलजे ग्राउंड में सांसद व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया उन्होंने यूपी सरकार के सेवा सुरक्षा व सुशासन के नीति के 8 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत किया मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में पहुंचकर यहां लगे स्टाल का निरीक्षण किया कार्यक्रम के दौरान महाकुंभ की लघु फिल्म दिखाई गई इसके बाद मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित किया और 8 साल की उपलब्धियां बने इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अष्टभुजा गेस्ट हाउस पहुंचकर प्रेस वार्ता किया सीएम योगी ने मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचकर दर्शन पूजन किया इसके बाद मड़िहान तहसील के देवरी निर्माणाधीन मां विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय पहुंचे यहां निरीक्षण कर कार्य प्रगति के बारे में जानकारी लेते हुए अधिकारियों के साथ बैठक की सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में 8 वर्ष पूर्ण होने पर मिर्जापुर आने का सौभाग्य मिला आपका अभिनंदन करने मिर्जापुर आया हूं डबल इंजन की सरकार को आपका आशीर्वाद तो आपको अच्छी योजना मिली आज 500 करोड़ से अधिक योजना का लाभ मिलने जा रहा है सीएम योगी ने कहा कि महाकुंभ के आयोजन के माध्यम से अतिथि सत्कार में मंडल के मिर्जापुर भदोही वी सोनभद्र का अद्भुत योगदान था महाकुंभ सफलता में तीनों जिले का आभार व्यक्त करता हूं 13 जनवरी से 26 फरवरी तक महाकुंभ ने दुनिया को आकर्षित किया महाकुंभ की भीड़ लगातार मां विंध्यवासिनी के धाम में भी रही सीएम ने कहा कि मां विंध्यवासिनी के कॉरिडोर में लाखों लोग आ रहे हैं गंगा एक्सप्रेस बन रहा है जो देश का सबसे बड़ा एक्सप्रेस वे होगा यह मेरठ से प्रयागराज के बीच बन रहा है कोशिश है की मां विंध्यवासिनी के धाम से बाबा विश्वनाथ के धाम को जोड़कर पूर्वांचल से गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ा जाए एक्सप्रेस वे अर्थव्यवस्था की रीड है अप व्यवस्था को अग्रणी करने में सफल हो रहा है सीएम योगी ने चैत्र नवरात्रि की तैयारी को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की इस दौरान उन्होंने मां विंध्यवासिनी धाम में होने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए







