श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो 50 फीट गहरे गड्ढे में पलटी, भारतीय सेना के जवान राकेश सिंह ने बचाई कई जिंदगियां

गोंडा, नवाबगंज। उत्तरी भवानी मुकुंदपुर से दर्शन कर वापस अपने घर रुदौली अयोध्या-फैजाबाद लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर लगभग 50 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में वाहन में सवार लगभग 9 लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीण सहायता के लिए दौड़ पड़े।

इसी दौरान ग्राम साखीपुर, नवाबगंज, जनपद गोंडा निवासी एवं भारतीय सेना के जवान राकेश कुमार ने अदम्य साहस और मानवता का परिचय देते हुए राहत एवं बचाव कार्य की कमान संभाली। उन्होंने स्थानीय लोगों के सहयोग से गहरे गड्ढे में उतरकर घायलों को एक-एक कर बाहर निकाला।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा काफी गंभीर था और कई लोग वाहन में फंसे हुए थे। राकेश सिंह ने अपनी जान की परवाह किए बिना घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने तथा उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी तत्परता और साहस से घायलों को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी।
स्थानीय लोगों ने भारतीय सेना के जवान राकेश सिंह के इस सराहनीय कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की। क्षेत्रवासियों का कहना है कि उन्होंने संकट की घड़ी में मानवता और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की है।
राकेश सिंह के इस साहसिक कार्य ने न केवल कई लोगों की मदद की, बल्कि भारतीय सेना के सम्मान और गौरव को भी नई ऊंचाई प्रदान की है।
स्थान: उमरीबेगमगंज, गोंडा
ak168win.vip AK168 – TRANG CHỦ AK168.COM – LINK VÀO AK168 MỚI NHẤT 2026 TẶNG 68K




