Home » उत्‍तर प्रदेश » Gonda news – गोंडा में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने ई रिक्शा को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाया है

Gonda news – गोंडा में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने ई रिक्शा को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाया है

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

गोंडा जिला में यात्रियों के साथ होने वाली बदसलूकी  छेड़छाड़ और सामान चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने ई रिक्शा का सत्यापन अभियान शुरू किया है इस अभियान के तहत सभी ई रिक्शा को एक विशेष यूनिक नंबर दिया जाएगा यह नंबर आरटीओ द्वारा जारी नियमित नंबर के अतिरिक्त होगा शनिवार को बड़ी संख्या में ई रिक्शा चालक अपने वाहन को लेकर पुलिस चौकी पहुंचे रगड़गंज चौकी प्रभारी अजय कुमार तिवारी ने बताया कि प्रत्येक ई रिक्शा के आगे और पीछे पीली पट्टी पर यह यूनिक नंबर अंकित किया जाएगा थाने में एक विशेष रजिस्टर में ई रिक्शा का पूरा विवरण दर्ज किया जाएगा इसमें चालक का नाम मलिक का नाम और वहां के रूट की जानकारी शामिल होगी इस अभियान से यात्रियों को सुरक्षा होगी किसी भी शिकायत की स्थिति में यूनिट नंबर के माध्यम से तुरंत चालक की पहचान की जा सकेगी जिससे कार्रवाई करने में आसानी होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और खबरें

Sanatan Dharma Hindu News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

Cricket Live

Rashifal