Home » उत्‍तर प्रदेश » Gonda news -कांग्रेस विधायक के विवादित बयान पर बृजभूषण ने किया पलटवार

Gonda news -कांग्रेस विधायक के विवादित बयान पर बृजभूषण ने किया पलटवार

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस विधायक राजेंद्र कुमार सिंह के साधु संतों पर दिए गए बयान पर पलटवार किया है दरअसल कांग्रेस विधायक राजेंद्र कुमार सिंह के साधु संतों पर दिए गए बयान से बवाल मच गया है विवादित बयान के बाद अब बीजेपी समेत संत समाज ने नाराजगी जताई है खास बात यह है कि पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने इस पर तीखी प्रक्रिया देते हुए विधायक को ही निशाने पर ले लिया बृजभूषण ने कहा कांग्रेस विधायक कम पढ़े लिखे हैं उन्हें संतों के बारे में जानकारी नहीं है उन्होंने आगे का कहा आज समाज में जो लोग भाई-भाई की हत्या कर रहे हैं माता-पिता का अपमान कर रहे हैं वह वही है जो साधु संतों के संपर्क में नहीं है कांग्रेस विधायक ने क्या कहा था दरअसल विवाद की जड़ कांग्रेस विधायक राजेंद्र कुमार सिंह का वह बयान है जिसमें उन्होंने साधु संतों की तुलना सांड से कर दी थी यही नहीं प्रयागराज महाकुंभ में पहुंचे महामंडलेश्वरों और साधु संतों पर बीजेपी का प्रचार करने का भी आरोप लगाया था इस दौरान एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी कार्यक्रम में मौजूद थे देश भर में गूंजा विरोध संत समाज नाराज इस बयान के बाद मामला और बढ़ता जा रहा है देश भर में कांग्रेस विधायक के खिलाफ विरोध शुरू हो गया है संत समाज के लोग इस बयान को धार्मिक अपमान बता रहे हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं बृजभूषण शरण सिंह ने कहा संत समाज के साथ हर समुदाय को इस बयान की निंदा करनी चाहिए बृजभूषण ने कहा कि पढ़े लिखे लोगों को संत के बारे में ऐसा नहीं बोलना चाहिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और खबरें

Sanatan Dharma Hindu News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

Cricket Live

Rashifal