उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी दौरे पर आए उन्होंने मेहंदी गंज में पीएम मोदी के जनसभा स्थल का निरीक्षण किया यहां उन्होंने यातायात व्यवस्था से लेकर सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए इसके बाद बाबा विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन किया उत्तर प्रदेश सीएम बृहस्पतिवार को काशी पहुंचे वहां सीधे मेहंदी गंज पहुंचे यहां रिंग रोड किनारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित रैली स्थल का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने जनसभा स्थल का मैदान पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था देखी उन्होंने अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए इसके बाद वह पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचे और यहां से सर्किट हाउस रवाना हुए सर्किट हाउस में सीएम योगी ने अफसर के साथ बैठक की इसमें प्रधानमंत्री जिन योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे उनकी जानकारी ली जिले में चल रहे प्रोजेक्टों और कानून व्यवस्था की समीक्षा की उसके बाद काल भैरव मंदिर में दर्शन पूजन किया श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया इस दौरान उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं को भी देखा






