मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज विश्व युवा कौशल दिवस-2026 के अवसर पर कौशल विकास मिशन एवं आईटीआई से प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार एवं उद्यमिता के माध्यम से आत्मनिर्भर बने युवाओं के सम्मान हेतु लखनऊ में आयोजित समारोह में सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग तथा उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा केंद्र सरकार के सफलतम 12 वर्षों में प्रदेश में हुए कार्यों एवं उपलब्धियों पर आधारित पुस्तिका ‘कौशलम’ का विमोचन भी किया गया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश का युवा कार्यबल प्रदेश की सबसे बड़ी शक्ति है। कौशल, नवाचार और उद्यमिता के बल पर ही उत्तर प्रदेश वर्ष 2029-30 तक 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को प्राप्त कर विकसित भारत के संकल्प को नई गति प्रदान करेगा
विगत 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश में 9 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की गई है।

आज MSME क्षेत्र सवा तीन करोड़ से अधिक युवाओं और कारीगरों को रोजगार उपलब्ध करा रहा है।
AI, Robotics, Drone Technology, Space Technology और 3D Printing जैसी आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण आज उत्तर प्रदेश के ITIs में दिया जा रहा है।

Plumbing से लेकर Semiconductor Manufacturing तक का प्रशिक्षण उत्तर प्रदेश के Skill Development Centres में उपलब्ध कराया जा रहा है।
हर जनपद में MSME, Vocational Education & Skill Development तथा श्रम एवं सेवायोजन विभाग मिलकर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर Employment & Industrial Zone स्थापित करेंगे।

ये World-Class Skilling Centres होंगे, जहां युवाओं की रुचि और योग्यता के अनुरूप उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा उनकी पसंद के क्षेत्र में तत्काल रोजगार उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।
उत्तर प्रदेश का युवा कार्यबल ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। वर्ष 2029-30 तक 1 Trillion Dollar Economy का जो लक्ष्य हमने निर्धारित किया है, उसे हम अपने युवाओं के बल पर अवश्य प्राप्त करेंगे।
UNESCO ने इस वर्ष World Youth Skills Day की थीम ‘Skills for a Shared Future’ यानी ‘साझा भविष्य के लिए कौशल’ निर्धारित की है।

हमें यह याद रखना होगा कि भविष्य तभी साझा होता है, जब अवसर साझा होते हैं और अवसर तभी साझा होते हैं, जब उस सोच वाली सरकार हो।
आज उत्तर प्रदेश के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITIs) में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, ड्रोन टेक्नोलॉजी, स्पेस टेक्नोलॉजी और 3D प्रिंटिंग जैसी आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

हर जनपद में MSME, Vocational Education & Skill Development तथा श्रम एवं सेवायोजन विभाग मिलकर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर Employment and Industrial Zone स्थापित करेंगे।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विजन को धरातल पर उतारने के लिए हम कौशल विकास अभियान को निरंतर और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ा रहे हैं।
– मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी




