Home » उत्‍तर प्रदेश » Varanasi news- उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में ओवर ब्रिज पर बस में लगी भीषण आग

Varanasi news- उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में ओवर ब्रिज पर बस में लगी भीषण आग

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के चोलापुर थाना क्षेत्र के मोहाव स्थित ओवरब्रिज पर मंगलवार को एक बस में आग लग गई इस दौरान यात्रियों ने बस से कूद कर अपनी जान बचाई। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा आजमगढ़ से अनुबंधित बस यात्रियों को लेकर वाराणसी आ रही थी पुलिस के अनुसार 45 यात्री बस में सवार थे गाड़ी का इंजन गर्म होने पर चालक ने परिचालक आगाह किया जिसके बाद परिचालक ने यात्रियों को उतरने के लिए कहा देखते ही देखते बस में आग लग गई यात्रियों ने आनन-फानन कूद कर जान बचाई घटना के दौरान एक यात्री का बैग बस में छूट गया जो आग में जल गया सभी यात्री जैसे ही उतरे बस धू- धू कर जलने लगी आग इतनी भीषण लगी कि कुछ ही देर में पूरी बस जल गई चोलापुर थाने में खड़ी फायर ब्रिगेड और पुलिस कर्मियों ने तत्काल आग बुझाने का काम किया हालांकि तब तक बस जल चुकी थी दरोगा चंदन चौरसिया ने बताया कि किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ है एक यात्री का बैग जला है चालक परिचालक ने बताया था कि इंजन गर्म होने और वायर  शार्ट की वजह से आग लगी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और खबरें

Sanatan Dharma Hindu News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

Cricket Live

Rashifal