Home » उत्‍तर प्रदेश » 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधान भवन, लखनऊ में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधान भवन, लखनऊ में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज विधान भवन, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। साथ ही, अपना सर्वोच्च बलिदान देकर भारत माता का मस्तक ऊंचा करने वाले वीर जवानों के परिजनों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागी कलाकारों ने अपनी कला के माध्यम से भारत की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन भी किया।

इन 79 वर्षों में हमारे पूर्वजों ने अपने त्याग और बलिदान से हमें स्वतंत्रता की अमूल्य विरासत सौंपी है। अब हमारी पीढ़ी की जिम्मेदारी है कि इस विरासत को अक्षुण्ण रखते हुए भारत को समृद्ध, समर्थ और स्वाभिमान की नई ऊंचाइयों तक ले जाए तथा राष्ट्र निर्माण में अपने-अपने क्षेत्र में पूरी निष्ठा से योगदान दे।

इसी संकल्प के साथ महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, क्रांतिकारियों और वीर सैनिकों की पावन स्मृतियों को नमन।

80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आज लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर ध्वजारोहण किया।

देश की स्वतंत्रता और उसकी अखंडता को बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। देश के हर नागरिक को अपने-अपने क्षेत्र में योगदान देकर राष्ट्र निर्माण के इस संकल्प को निरंतर मजबूत करना होगा।

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज विधान भवन, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले विद्यार्थियों एवं कलाकारों को सरकारी आवास पर सम्मानित किया।

अपनी कला और प्रतिभा के माध्यम से देश की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत को प्रस्तुत करने वाले सभी प्रतिभागियों का अभिनंदन।

भारत माता के महान सपूतों की पावन स्मृतियों को कोटि-कोटि नमन एवं स्वतंत्रता दिवस की सभी को मंगलमय शुभकामनाएं।

 

सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और खबरें

Sanatan Dharma Hindu News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

Cricket Live

Rashifal