पहलगाम हुए आतंकी हमले के बाद सरकार की तरफ से पाकिस्तानियों का वीजा निरस्त करने आदेश के बाद वेस्ट उत्तर प्रदेश से पाकिस्तानियों की वापसी तेज कर दी गई है सहारनपुर जसे 12 पाकिस्तानी उनके देश भेज दिए गए हैं अमरोहा से दो और मेरठ से एक पाकिस्तानी को रवाना किया गया कई दूसरे जिलों से भेजने की तैयारी चल रही है पाकिस्तान से जुड़े सारे वीजा कैंसिल करने के निर्देश दिए गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्री से बात की और कहा कि पाकिस्तान से आए सभी लोगों को जल्द से जल्द अपने-अपने राज्यों से हटाए माना जा रहा कि इसके बाद वेस्ट उत्तर प्रदेश से पाकिस्तानी नागरिकों की वापसी की प्रक्रिया तेज कर दी गई है मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर का कहना है कि 48 घंटे में सभी शॉर्ट टर्म वीजा वाले पाकिस्तानियों को डिपोर्ट कर दिया जाएगा स्थानीय खुफिया इकाई (LIU) सभी जिलों में पाकिस्तानी नागरिकों को लेकर सतर्क कर दिया गया है
दरअसल मेरठ जिले में भी पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी नागरिकों की निगरानी बढ़ा दी गई है एलआईयू की तीन टीमों को पाकिस्तानी नागरिकों को वापस उनके वतन भेजने के लिए लगाया गया है मेरठ जिले में 43 पाकिस्तानी नागरिक हैं। इसमें 3 ऐसे हैं, जो शॉर्ट टाइम वीजा पर आए सरधना में रिश्तेदारी में आई पाकिस्तानी महिला को वापस भेज दिया गया है महिला को अमृतसर भेजा गया है जहां से उसे पाकिस्तान भेजा जाएगा महिला अपने 2 बच्चों के साथ सरधना में रिश्तेदार के यहां 40 दिनों के वीजा पर आई थी सहारनपुर में पाकिस्तान से शॉर्ट टाइम वीजा पर आए 12 पाकिस्तानियों को गुरुवार को वापस भेज दिया गया है सहारनपुर से लौटे ज्यादातर पाकिस्तानी अपने रिश्तेदारों के यहां समारोह में शिरकत करने आए थे, लेकिन केंद्र सरकार के नए फैसले के बाद इन्हें समय से पहले ही वापस लौटना पड़ा पुलिस के मुताबिक, ये सभी लोग 45 दिन के वीजा पर आए थे बुलंदशहर जिले से भी चार पाकिस्तानी महिलाओं को अटारी बॉर्डर के लिए भेजा गया है बिजनौर से एक पाकिस्तानी नागरिक को दिल्ली भेजकर डिपोर्ट किया गया है
पुलिस के मुताबिक, मुजफ्फरनगर के जोगिया खेड़ा की निवासी बसकरी का निकाह पाकिस्तान में हुआ था वह अपने पति रशीद के साथ सहारनपुर के लखनौती गांव में बहन के घर आई थीं। बहन की बेटी का निकाह 26 अप्रैल को होना था और दोनों का वीजा 25 मई तक वैध था, लेकिन पहलगाम में हुए हमले के बाद उन्हें 25 अप्रैल को ही वापस भेज दिया गया कोतवाली प्रभारी पीयूष दीक्षित के अनुसार, हालात को देखते हुए समय पूर्व ही रवाना किया गया है
बरेली से एक पाकिस्तानी शहनाज को उनके देश डिपोर्ट कर दिया गया बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य का कहना है कि भारत सरकार के आदेश के मुताबिक पाकिस्तानियों को 48 घंटे में देश छोड़ना होगा आगरा से एक पाकिस्तानी दंपती को अटारी बॉर्डर (पंजाब) भेजा गया इसी तरह संभल जिले से पांच पाकिस्तानी महिलाओं को वापस भेजने की तारी है
लांग टाइम वीजा वालों की तस्वीर साफ नहीं
वेस्ट उत्तर प्रदेश के शहरों में लॉन्ग टाइम वीजा पर रहने वाले पाकिस्तानी नागरिकों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है इनमें अधिकांश महिलाएं हैं ये भारत में निकाह (शादी करने के बाद ) के बाद वर्षों से रह रही हैं और उनके परिवार भी यहीं बस चुके हैं प्रशासन द्वारा इनकी स्थिति के बारे में शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है और आगे के निर्देशों का इंतजार किया जा रहा है





