Home » उत्‍तर प्रदेश » UP NEWS -विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के अवसर पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम

UP NEWS -विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के अवसर पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

14 अगस्त 1947 का दिन दुनिया के इतिहास में बर्बरता और विभीषिका का एक ऐसा काला अध्याय है, जिसे कभी विस्मृत नहीं किया जा सकता है

आज लखनऊ में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर आयोजित कार्यक्रम में सहभाग किया इस अवसर पर ‘मौन पदयात्रा’ में सम्मिलित होकर विभीषिका के शिकार बने लाखों भारतीयों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

विभीषिका का दंश झेलने वाले परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं

 

मुख्यमंत्री ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर

प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

आज यहां जारी एक बधाई संदेश में मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि भारत की स्वाधीनता के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का आदरपूर्वक स्मरण करना हम सभी का कर्तव्य है। स्वतंत्रता दिवस हम सभी को स्वाधीनता सेनानियों के सपनों के अनुरूप राष्ट्र का निर्माण करने के संकल्प के साथ जोड़ता है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने अमृत काल में ‘पंचप्रण’ के माध्यम से देशवासियों से विकसित भारत, गुलामी के हर एक अंश से मुक्ति, अपनी विरासत के प्रति गर्व, एकता और एकजुटता तथा नागरिक कर्तव्यों के पालन का आह्वान किया है। विकसित भारत के निर्माण के लिए आवश्यक है कि हम सब प्रधानमंत्री जी के ‘पंचप्रण‘ के संकल्प को अंगीकार करते हुए कार्य करें।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के मंत्र के अनुरूप राज्य सरकार प्रदेश के सर्वसमावेशी, सर्वस्पर्शी एवं समग्र विकास के लिए कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिला, नौजवान सहित सभी वर्गां के कल्याण हेतु कृतसंकल्पित है। केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के सभी जरूरतमन्दों को प्राप्त हो रहा है

 

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं

भगवान श्रीकृष्ण का धरा पर अवतरण धर्म, सत्य

और न्याय की स्थापना एवं अधर्म, अन्याय तथा

अत्याचार के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा देता है : मुख्यमंत्री

सभी कारागारों, पुलिस थानों तथा पुलिस लाइन्स में

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को परम्परागत भक्तिभाव से मनाया जाए,

भजन-कीर्तन व झांकी के कार्यक्रम आयोजित किए जाएं

मंदिरों तथा अन्य आयोजन स्थलों पर सुरक्षा, सफाई तथा

अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने और भीड़भाड़ वाले स्थानों

पर पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था करने के निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

आज यहां जारी एक संदेश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का धरा पर अवतरण धर्म, सत्य और न्याय की स्थापना एवं अधर्म, अन्याय तथा अत्याचार के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा देता है। भगवान श्रीकृष्ण ने श्रीमद्भगवद्गीता के माध्यम से ज्ञान, कर्म एवं भक्ति योग का जो संदेश दिया, उसकी प्रासंगिकता शाश्वत है।

मुख्यमंत्री जी ने सभी कारागारों, पुलिस थानों तथा रिजर्व पुलिस लाइन्स में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व परम्परागत भक्तिभाव से मनाये जाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर भजन-कीर्तन तथा झांकी के कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।

मुख्यमंत्री जी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिरों एवं अन्य आयोजन स्थलों पर सुरक्षा, सफाई तथा अन्य व्यवस्थाएं सुचारु रूप से सुनिश्चित करने तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं

 

 

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का प्रसारण कल 15 अगस्त को दूरदर्शन व आकाशवाणी पर

दूरदर्शन पर प्रसारण प्रातः 09ः00 बजे व आकाशवाणी पर रात्रि 08ः00 बजे

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री

योगी आदित्यनाथ जी का प्रदेश की जनता के नाम संदेश 15 अगस्त, 2025 को दूरदर्शन व आकाशवाणी पर प्रसारित होगा

दूरदर्शन उत्तर प्रदेश से मुख्यमंत्री जी का संदेश 15 अगस्त, 2025 को प्रातः 09ः00 बजे प्रसारित किया जाएगा। आकाशवाणी लखनऊ पर मुख्यमंत्री जी का संदेश रात्रि 08ः00 बजे प्रसारित किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और खबरें

Sanatan Dharma Hindu News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

Cricket Live

Rashifal