Home » उत्‍तर प्रदेश » UP NEWS – वक्फ संपत्तियों से जुड़ा डेटा जारी किया गया डेटा के अनुसार उत्तर प्रदेश में वक्फ की सबसे अधिक जमीन

UP NEWS – वक्फ संपत्तियों से जुड़ा डेटा जारी किया गया डेटा के अनुसार उत्तर प्रदेश में वक्फ की सबसे अधिक जमीन

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

पूरे देश में इस समय वक्‍फ संशोधन बिल की ही चर्चा हो रही है मैराथन चर्चा के बाद लोकसभा में बुधवार देर रात 2 बजे यह बिल पास हो गया गुरुवार को इस बिल पर राज्‍य सभा में चर्चा चल रही है राज्‍य सभा से बिल पास होने के बाद यह कानून बन जाएगा विपक्ष वक्‍फ संशोधन बिल का विरोध कर रहा है वक्फ संपत्ति वह संपत्ति होती है जो इस्लाम में धार्मिक या सामाजिक कार्यों के लिए दान कर दी जाती है एक बार जब कोई संपत्ति वक्फ हो जाती है, तो उसे बेचा, उपहार में नहीं दिया जा सकता इसे हमेशा वक्फ के उद्देश्य के लिए ही इस्तेमाल किया जाता है

पूरे देश में वक्फ की सबसे अधिक जमीन उत्‍तर प्रदेश में है उत्तर प्रदेश में वक्फ संपत्तियों का प्रबंधन वक्फ बोर्ड करता है यूपी के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद ने वक्फ संपत्तियों से जुड़ा डेटा जारी किया है इस डेटा के अनुसार यूपी में कुल 1,24,720 वक्‍फ संपत्तियां हैं इनमें से 1,19,451 सुन्नी वक्फ बोर्ड के पास और 5,269 शिया वक्फ बोर्ड के पास हैं।

2014 में जारी हुए थे आंकड़े
ये आंकड़े 2014 तक बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है इसमें हापुड़ और संभल जिले की नाम शामिल नहीं है। आइए विस्‍तार से जानते हैं कि यूपी के सभी 75 जिलों में वक्‍फ की कितनी जमीनें हैं

लखनऊ मंडल
लखनऊ में 3072 वक्‍फ संपत्तियां हैं 2386 सुन्नी और 686 शिया वक्फ
उन्नाव में 1688 संपत्तियां हैं 1647 सुन्नी और 41 शिया वक्फ
रायबरेली में 2875 वक्फ संपत्तियां हैं 2758 सुन्नी और 117 शिया वक्फ
सीतापुर में 4204 संपत्तियां हैं 4134 सुन्नी और 70 शिया वक्फ
हरदोई में 2062 संपत्तियां हैं 2006 सुन्नी और 56 शिया वक्फ
लखीमपुर खीरी में 2639 संपत्तियां हैं 2606 सुन्नी और 33 शिया वक्फ

कानपुर मंडल
कानपुर नगर में 1067 संपत्तियां हैं 1004 सुन्नी और 63 शिया वक्फ
इटावा में 678 संपत्तियां हैं 628 सुन्नी और 50 शिया वक्फ
औरैया में सभी 273 संपत्तियां सुन्नी वक्फ हैं
कन्नौज में 1628 वक्फ संपत्तियां हैं 1620 सुन्नी और 8 शिया वक्फ
कानपुर देहात में 1881 संपत्तियां हैं 1811 सुन्नी और 70 शिया वक्फ
फर्रुखाबाद में 2334 संपत्तियां हैं 2290 सुन्नी और 44 शिया वक्फ

अयोध्या मंडल
अयोध्‍या में कुल 1501 वक्फ संपत्तियां हैं 1315 सुन्नी वक्फ और 186 शिया वक्फ
अंबेडकरनगर में 1575 वक्फ हैं 1333 सुन्नी और 242 शिया वक्फ
बाराबंकी में 4927 वक्फ संपत्तियां हैं 4679 सुन्नी और 248 शिया वक्फ
सुल्तानपुर में 1831 संपत्तियां हैं 1791 सुन्नी और 40 शिया वक्फ
अमेठी में 1013 संपत्तियां हैं। 997 सुन्नी और 16 शिया वक्फ

प्रयागराज मंडल
प्रयागराज में 2278 संपत्तियां हैं 2131 सुन्नी और 147 शिया वक्फ
कौशांबी में 627 संपत्तियां हैं 613 सुन्नी और 14 शिया वक्फ
प्रतापगढ़ में 1538 संपत्तियां हैं 1507 सुन्नी और 31 शिया वक्फ
फतेहपुर में 2062 वक्फ संपत्तियां हैं 2036 सुन्नी और 26 शिया वक्फ

चित्रकूट मंडल
चित्रकूट में सभी 154 संपत्तियां सुन्नी वक्फ हैं
बांदा में भी सभी 1139 संपत्तियां सुन्नी वक्फ हैं।
महोबा में 237 संपत्तियां हैं 234 सुन्नी और 3 शिया वक्फ
हमीरपुर में 654 संपत्तियां हैं। 653 सुन्नी और 1 शिया वक्फ

देवीपाटन मंडल
गोंडा में 2201 वक्फ संपत्ति हैं। 2196 सुन्नी और 5 शिया वक्फ
बलरामपुर में 4248 वक्फ संपत्तियां हैं 4228 सुन्नी और 20 शिया वक्फ
बहराइच में 1778 वक्फ संपत्तियां हैं 1755 सुन्नी और 23 शिया वक्फ
श्रावस्ती में 458 संपत्तियां हैं और ये सभी सुन्नी वक्फ हैं

बस्ती मंडल
बस्ती में 901 संपत्तियां हैं 898 सुन्नी और 3 शिया वक्फ
संतकबीरनगर में 955 वक्फ संपत्ति हैं और ये सभी सुन्नी वक्फ हैं
सिद्धार्थनगर में 1998 संपत्तियां हैं 1921 सुन्नी और 77 शिया वक्फ

गोरखपुर मंडल
गोरखपुर में 973 वक्फ संपत्तियां हैं 971 सुन्नी और 2 शिया वक्फ
देवरिया में 1854 संपत्तियां हैं और ये सभी सुन्नी वक्फ हैं
कुशीनगर में 660 वक्फ संपत्तियां हैं और ये सभी सुन्नी वक्फ हैं
महराजगंज में भी सभी 585 संपत्तियां सुन्नी वक्फ हैं

आजमगढ़ मंडल
आजमगढ़ में 2662 वक्फ संपत्तियां हैं 2586 सुन्नी और 76 शिया वक्फ
बलिया में 1098 वक्फ संपत्तियां हैं 1097 सुन्नी और 1 शिया वक्फ
मऊ में 1192 संपत्तियां हैं 1144 सुन्नी और 48 शिया वक्फ

वाराणसी मंडल
वाराणसी में 1467 संपत्तियां हैं 1346 सुन्नी और 121 शिया वक्फ
चंदौली में 689 संपत्तियां हैं 655 सुन्नी और 34 शिया वक्फ
जौनपुर में 4135 संपत्तियां हैं 3316 सुन्नी और 819 शिया वक्फ।
गाजीपुर में 1664 संपत्तियां हैं 1569 सुन्नी और 95 शिया वक्फ

मीरजापुर मंडल
मीरजापुर में 718 संपत्तियां हैं 705 सुन्नी और 13 शिया वक्फ
भदोही में 432 संपत्तियां हैं और ये सभी सुन्नी वक्फ की हैं
सोनभद्र में 165 संपत्तियां हैं और ये सभी सुन्नी वक्फ की हैं

आगरा मंडल
आगरा में 1633 वक्फ संपत्तियां हैं 1601 सुन्नी और 31 शिया वक्फ
फिरोजाबाद में 735 संपत्तियां हैं 722 सुन्नी और 13 शिया वक्फ
मथुरा में 826 वक्फ हैं। 819 सुन्नी और 7 शिया वक्फ
मैनपुरी में 316 वक्फ संपत्तियां हैं 314 सुन्नी और 2 शिया वक्फ
एटा में 688 वक्फ हैं 685 सुन्नी और 3 शिया वक्फ

मुरादाबाद मंडल
मुरादाबाद में 3295 वक्फ संपत्तियां हैं 3208 सुन्नी और 87 शिया वक्फ
अमरोहा में 2680 वक्फ हैं 2421 सुन्नी और 259 शिया वक्फ
बिजनौर में 4697 वक्फ संपत्तियां हैं 4414 संपत्तियां सुन्नी और 283 शिया की

बरेली मंडल
बरेली में 3994 वक्‍फ संपत्तियां हैं 3841 सुन्नी और 103 शिया वक्फ
बदायूं में 2190 संपत्तियां हैं। 2168 सुन्नी और 22 शिया वक्फ
पीलीभीत में 1174 संपत्तियां हैं 1171 सुन्नी और 3 शिया वक्फ
शाहजहांपुर में 2434 संपत्तियां हैं 2433 सुन्नी और 1 शिया वक्फ

झांसी मंडल
झांसी में 610 वक्फ संपत्तियां हैं 605 सुन्नी और 5 शिया वक्फ
जालौन में 1046 वक्फ संपत्तियां हैं 1042 सुन्नी और 4 शिया वक्फ
ललितपुर में सभी 119 संपत्तियां सुन्नी वक्फ की हैं

मेरठ मंडल
मेरठ में 2402 वक्फ संपत्तियां हैं 2360 सुन्नी और 52 शिया वक्फ
गौतमबुद्धनगर में 575 संपत्तियां हैं 568 सुन्नी और 7 शिया वक्फ
बागपत में सभी 636 संपत्तियां सुन्नी वक्फ हैं
बुलंदशहर में 3313 संपत्तियां हैं 3241 सुन्नी और 72 शिया वक्फ
गाजियाबाद में 1356 संपत्तियां हैं 1291 सुन्नी और 65 शिया वक्फ

सहारनपुर मंडल
सहारनपुर में 4851 वक्‍फ संपत्तियां हैं 4682 सुन्नी और 169 शिया वक्फ
मुजफ्फरनगर में 3606 संपत्तियां हैं 3147 सुन्नी और 459 शिया वक्फ
शामली में 1105 वक्फ संपत्तियां हैं 1086 सुन्नी और 19 शिया वक्फ

अलीगढ़ मंडल
अलीगढ़ में 1400 वक्फ संपत्तियां हैं 1358 सुन्नी और 42 शिया वक्फ
हाथरस में सभी 553 संपत्तियां सुन्नी वक्फ की हैं
कासगंज में 575 संपत्तियां हैं। 568 सुन्नी और 7 शिया वक्फ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और खबरें

Sanatan Dharma Hindu News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

Cricket Live

Rashifal