Home » उत्‍तर प्रदेश » UP NEWS -मिनी रत्न उद्यम’ सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के स्वर्ण जयंती समारोह एवं डाटा सेंटर के शिलान्यास हेतु जनपद गाजियाबाद में आयोजित कार्यक्रम

UP NEWS -मिनी रत्न उद्यम’ सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के स्वर्ण जयंती समारोह एवं डाटा सेंटर के शिलान्यास हेतु जनपद गाजियाबाद में आयोजित कार्यक्रम

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

गाजियाबाद- में  डाटा सेंटर का शिलान्यास एवं सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड का स्वर्ण जयंती समारोह के समापन समारोह में सम्मिलित होते उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में नया भारत बिना रुके, बिना डिगे, बिना झुके अपनी विकास यात्रा को और आगे बढ़ा रहा है

इस यात्रा को नई गति प्रदान करने के क्रम में आज जनपद गाजियाबाद में सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (CEL) के स्वर्ण जयंती समारोह में माननीय केंद्रीय मंत्री श्री जितेन्द्र सिंह जी की उपस्थिति में ग्रीन डाटा सेंटर का शिलान्यास किया।

पूर्ण विश्वास है प्रधानमंत्री जी के ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने की दिशा में मिनी रत्न कंपनी’ CEL अपनी भूमिका का निर्वहन करेगी।

मुख्यमंत्री तथा केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
ने साहिबाबाद, गाजियाबाद में सी0ई0एल0-ई0एस0डी0एस0
ग्रीन डेटा सेन्टर हेतु भूमि पूजन कर शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत अभियान का हिस्सा बनकर उ0प्र0 एक आत्मनिर्भर और विकसित प्रदेश के रूप में देश के ग्रोथ इंजन की भूमिका का निर्वहन कर रहा : मुख्यमंत्री

सेन्ट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड 50 वर्ष की शानदार
यात्रा के उपरान्त अमृतकाल की ओर अग्रसर

सी0ई0एल0 प्रधानमंत्री जी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के सपने को
साकार करने की दिशा में अपनी भूमिका का निर्वहन करता हुआ दिखाई दे रहा

वर्ष 1974 में स्थापित सेन्ट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड देश में सौर फोटोवोल्टिक
मॉड्यूल बनाने वाली अग्रणी संस्थाओं में से एक ,इसने ग्रामीण विद्युतीकरण,
सरकारी प्रतिष्ठानों और अक्षय उर्जा पहलों में महत्वपूर्ण योगदान दिया

यह संस्थान भारत की मिनी रत्न कम्पनी के रूप में अपना नाम दर्ज कर चुका

डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में टीमभाव के साथ कार्य करना प्रारम्भ किया, परिणामस्वरूप प्रदेश के 06 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से उबारने में सफलता प्राप्त की

राज्य में प्रतिव्यक्ति आय को ढाई गुना बढ़ाने में सफलता मिली, प्रदेश में बेहतरीन इन्फ्रास्ट्रक्चर का निर्माण किया गया, इसमें सड़क, रेलवे, मेट्रो, वॉटर-वे आदि सम्मिलित

रेलवे की सेफ्टी और सेक्योरिटी के सम्बन्ध में सी0ई0एल0 द्वारा अच्छा कार्य किया गया, सी0ई0एल0 के सहयोग से बेसिक शिक्षा विद्यालयों को स्मार्ट क्लास से जोड़ा गया

मुख्यमंत्री ने सी0ई0एल0 से प्रदेश में इनोवेशन, आर0 एण्ड डी0 के
प्रोग्राम तथा नई स्टार्टअप संस्कृति को विश्वविद्यालयों और अन्य अकादमिक
संस्थाओं के माध्यम से आगे बढ़ाने का आवाह्न किया

उ0प्र0 में देश की पहली क्वॉन्टम यूनिट, बायोटेक्नोलॉजी पार्क
स्थापित करेंगे : केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

कार्यक्रम में सी0ई0एल0 की ओर से भारत सरकार को 21 करोड़ रु0
के लाभांश का चेक भेंट किया गया तथा सी0ई0एल0 तथा मल्टीइन्फ्रा के
मध्य 200 मेगावॉट सोलर मॉड्यूलर के लिए एम0ओ0यू0 हस्तान्तरित
लखनऊ : 26 जून, 2025
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि नया भारत बिना रूके, बिना डिगे तथा बिना झुके अपनी विकास यात्रा को आगे बढ़ा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत अभियान का हिस्सा बनकर उत्तर प्रदेश एक आत्मनिर्भर और विकसित प्रदेश के रूप में देश के ग्रोथ इंजन की भूमिका का निर्वहन कर रहा है। उन्होंने सेन्ट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (सी0ई0एल0) को बधाई देते हुए कहा कि सेन्ट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड 50 वर्ष की शानदार यात्रा के उपरान्त अमृतकाल की ओर अग्रसर है। आज यहां एक नये ग्रीन फील्ड डाटा सेन्टर का भी शिलान्यास किया जा रहा है। सी0ई0एल0 प्रधानमंत्री जी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा में अपनी भूमिका का निर्वहन करता हुआ दिखाई दे रहा है।
मुख्यमंत्री जी आज साहिबाबाद, गाजियाबाद में सेन्ट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के स्वर्ण जयन्ती समारोह एवं ग्रीन डाटा सेन्टर (टीयर-प्प्प्) के शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी तथा केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ0 जितेन्द्र सिंह ने सी0ई0एल0-ई0एस0डी0एस0 ग्रीन डेटा सेन्टर हेतु भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन कर डाटा सेन्टर की कार्यप्रणाली के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री जी ने सी0ई0एल0 परिसर में पौध रोपण भी किया। कार्यक्रम में सी0ई0एल0 की ओर से भारत सरकार को 21 करोड़ रुपये के लाभांश का चेक भेंट किया गया। सी0ई0एल0 तथा मल्टीइन्फ्रा के मध्य 200 मेगावॉट सोलर मॉड्यूलर के लिए एम0ओ0यू0 भी हस्तान्तरित किया गया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि यात्रा में प्रारम्भिक उत्थान के पश्चात बीच का ऐसा कालखण्ड आया, जिसमें सी0ई0एल0 के ऊपर अन्धकार के बादल मड़राने लगे थे। एक समय डिसइन्वेस्टमेन्ट का हिस्सा बना यह संस्थान आज भारत की मिनी रत्न कम्पनी के रूप में अपना नाम दर्ज कर चुका है व अपने लाभांश का चेक मंत्री जी को सौंपा है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि हमने देश की आजादी के आयोजन को नहीं देखा। बहुत सारे लोग ऐसे भी होंगे, जिनको देश की आजादी स्वर्ण जयन्ती वर्ष भी नहीं पता होगा, लेकिन आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम का सहभागी बनने तथा आजादी के शताब्दी महोत्सव के संकल्पों से जुड़ने का अवसर हम सब को प्राप्त हुआ। प्रधानमंत्री जी ने भारतवासियों के समक्ष एक लक्ष्य दिया कि जब यह देश वर्ष 2047 में आजादी का शताब्दी वर्ष मना रहा होगा, तब हमें कैसा भारत चाहिए। वह विकसित व आत्मनिर्भर भारत होगा। विकसित भारत की राह मिनी रत्न व नवरत्न संस्थाओं के माध्यम से तय की जा सकेगी।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वर्ष 1974 में स्थापित सेन्ट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड देश में सौर फोटोवोल्टिक मॉड्यूल बनाने वाली अग्रणी संस्थाओं में से एक है। इसने ग्रामीण विद्युतीकरण, सरकारी प्रतिष्ठानों और अक्षय उर्जा पहलों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आज देश का ऐसा पहला डेटा सेन्टर यहां स्थापित हो रहा है, जिसके पास ऐसी टेक्नोलॉजी है, जो भारत में दूसरी जगह नहीं है। सी0ई0एल0 देश में अनेक क्षेत्रों में कार्य कर रहा है, जिसमें रेलवे, रक्षा, रिन्यूएवल एनर्जी आदि सम्मिलित हैं। सी0ई0एल0 देश को अपनी प्रौद्योगिकी और इनोवेशन का लाभ दे रहा है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश ने विगत 08 वर्षों में प्रत्येक क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। यह बहुत कम देखने को मिलता है कि कोई राज्य 08 वर्षों में अपनी अर्थव्यवस्था में ढाई गुना की वृद्धि कर ले। उत्तर प्रदेश ने इस लक्ष्य को प्राप्त किया है। वर्ष 2016-17 में यह प्रदेश एक बीमारू राज्य माना जाता था। प्रदेश पहचान की संकट से गुजर रहा था। इसे देश के विकास में बैरियर माना जाता था। आज लोगों में उत्तर प्रदेश के बारे में परसेप्शन में बदलाव आया है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में टीमभाव के साथ कार्य करना प्रारम्भ किया, परिणामस्वरूप प्रदेश के 06 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से उबारने में सफलता प्राप्त की है। राज्य में प्रतिव्यक्ति आय को ढाई गुना से अधिक बढ़ाने में भी सफलता मिली है। प्रदेश में बेहतरीन इन्फ्रास्ट्रक्चर का निर्माण किया गया है। इसमें सड़क, रेलवे, मेट्रो, वॉटर-वे आदि सम्मिलित हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि विगत 08 वर्षों में प्रदेश में 50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इनमें से 15 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को जमीनी धरातल पर उतारा जा चुका है। अधिकतर इकाईयों में उत्पादन भी प्रारम्भ हो चुका है। पहले यहां कोई निवेश नहीं करना चाहता था। उद्यमियों को विभिन्न सेक्टोरियल पॉलिसीज से जोड़ा गया है। निवेश मित्र एवं सिंगल विण्डो पोर्टल के माध्यम से निवेशकों को निवेश से सम्बन्धित सुविधा प्रदान की गई है। इसके माध्यम से उन्हें इन्सेंटिव भी उपलब्ध कराया जा रहा है। एम0ओ0यू0 की मॉनिटरिंग के लिए सेल की व्यवस्था की गई है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने देश में उत्तर प्रदेश व तमिलनाडु में डिफेन्स मैन्युफैक्चरिंग के दो नये कॉरिडोर चिन्हित किये थे। उत्तर प्रदेश में डिफेन्स मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर 06 नोड में विकसित किया जा रहा है। इस क्षेत्र में अब तक लगभग 25 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। लखनऊ नोड के माध्यम से ब्रम्होस मिसाइल का उत्पादन प्रारम्भ किया जा चुका है। मिसाइल कार्यक्रम से जुड़े हुए अनेक उपकरण सी0ई0एल0 जैसी संस्थाओं के माध्यम से प्राप्त होते हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ऑपरेशन सिन्दूर के दौरान आकाश और ब्रम्होस मिसाइलों का पाकिस्तान पर सफलतापूर्वक प्रयोग किया गया है। कहा जा सकता है कि यह दोनों मिसाइलें पाकिस्तान पर टेस्टेड हैं और दुनिया के लिए ट्रस्टेड हैं। यह देश की स्ट्रेन्थ को प्रदर्शित करती हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने तय किया है कि वर्ष 2070 तक हमें नेट जीरो के लक्ष्य को प्राप्त करना है। नेट जीरो के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दुनिया के अनेक देशों ने थर्मल पावर को बैन किया है। उन्होंने रिन्यूएवल एनर्जी व ग्रीन एनर्जी की ओर कदम बढ़ाए हैं। हमें रिन्यूएवल एनर्जी के क्षेत्र में अच्छा कार्य करना होगा।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वर्ष 2027 तक प्रदेश में 20 हजार मेगावॉट रिन्यूएवल एनर्जी को जनरेट करने का लक्ष्य रखा गया है। इस दिशा में अनेक क्षेत्रों में कार्य प्रारम्भ किया जा चुका है। रेलवे की सेफ्टी और सेक्योरिटी के सम्बन्ध में भी सी0ई0एल0 द्वारा अच्छा कार्य किया गया है। सिग्नल सिस्टम को आधुनिक तकनीक से जोड़कर रेलवे को नया आयाम प्रदान किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सरकारी संस्थानों के अन्तर्गत बेसिक शिक्षा में 01 करोड़ 91 लाख बच्चे पढ़ते हैं। आज से 08 वर्ष पूर्व यह सभी संस्थान जर्जर स्थिति में थे। हमने इनके सुधार के लिए आपरेशन कायाकल्प चलाया। सी0ई0एल0 के सहयोग से इन विद्यालयों को स्मार्ट क्लास से जोड़ा गया। स्मार्ट क्लास के बोर्ड अन्ब्रेकेबल तथा आसानी से उपयोग करने योग्य हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जैसा प्रधानमंत्री जी इन्ट्यूशन को इण्डस्ट्री से जोड़ने की आवश्यकता पर हमेशा बल देते हैं। उत्तर प्रदेश इस दिशा में निरन्तर कदम बढ़ा रहा है। हम सौभाग्यशाली हैं कि प्रदेश में शिक्षा के अच्छे-अच्छे केन्द्र, विश्वविद्यालय, 02 आई0आई0टी0, आई0आई0एम0 तथा सेन्ट्रल लैबरेटरिज स्थित हैं। कोविड कालखण्ड के दौरान इन सेन्ट्रल लैबरेटरिज से लगातार संवाद बनाया जाता था। मुख्यमंत्री जी ने सी0ई0एल0 से प्रदेश में इनोवेशन, आर0 एण्ड डी0 के प्रोग्राम तथा नई स्टार्टअप संस्कृति को विश्वविद्यालयों और अन्य अकादमिक संस्थाओं के माध्यम से आगे बढ़ाने का आवाह्न किया।
केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ0 जितेन्द्र सिंह ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास के नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। हम नोएडा स्थित आई0आई0टी0 कानपुर के परिसर में देश की पहली क्वॉन्टम यूनिट स्थापित करने जा रहे हैं। भारत विश्व के उन तीन-चार देशों में सम्मिलित है, जिन्होंने नेशनल क्वान्ॅटम मिशन पर कार्य किया है। हम लखनऊ के नजदीक एक बायोटेक्नोलॉजी पार्क स्थापित करेंगे। जैसे मुख्यमंत्री जी ने देश के 100 यूनिकॉर्न के साथ बैठक कर उनके विचार सुने, वैसे ही हम भी उत्तर प्रदेश में दो या तीन दिवसीय स्टार्टअप कॉन्क्लेव आयोजित करेंगे।
इस अवसर पर इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री सुनील कुमार शर्मा, समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री असीम अरुण, पिछड़ावर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री नरेन्द्र कुमार कश्यप सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे

jin88.us.com Jin88 | Sân Chơi Uy Tín Thu Hút 1.000.000+ Hội Viên Tham Gia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और खबरें

Sanatan Dharma Hindu News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

Cricket Live

Rashifal