Home » उत्‍तर प्रदेश » UP NEWS – जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मृतक शुभम द्विवेदी जी के पैतृक निवास, कानपुर में शोकाकुल परिवार से भेंट एवं श्रद्धांजलि देते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी

UP NEWS – जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मृतक शुभम द्विवेदी जी के पैतृक निवास, कानपुर में शोकाकुल परिवार से भेंट एवं श्रद्धांजलि देते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री ने कहा जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में कायरतापूर्ण आतंकी हमले में जनपद कानपुर के शुभम द्विवेदी जी का निधन अत्यंत दु:खद है।

आज दूरभाष पर उनके पिता श्री संजय द्विवेदी जी से बात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

दुःख की इस घड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार पूरी प्रतिबद्धता से परिवार के साथ खड़ी है।

प्रदेश के संबंधित अधिकारियों को पार्थिव शरीर को ससम्मान कानपुर पहुंचाने हेतु निर्देशित किया है।

प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुआ आतंकी हमला एक क्रूर, वीभत्स और कायराना कृत्य है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिवार से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी. इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह का कायराना कृत्य बिल्कुल स्वीकार नहीं किया जाएगा. आतंकियों को नेस्तनाबूद करने का काम किया जाएगा. ताबूत पर अंतिम कील ठोकने की शुरुआत हो चुकी है.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “शुभम द्विवेदी की दो महीने पहले ही शादी हुई थी. यह पहलगाम का आतंकी हमला क्रूर वीभत्स और कायराना कृत्य है. न केवल देश के लिए बल्कि दुनिया के हर सभ्य समाज ने इस घटना की निंदा की है. यह घटना बताती है कि आतंकवाद अब अपनी अंतिम सांस ले रहा है. निर्दोष लोगों पर हमला. जाति और धर्म पूछकर बहन और बेटियों के सामने उनके सिंदूर को उजाड़ा जाए यह कोई सभ्य समाज नहीं स्वीकार कर सकता. भारत में यह कतई स्वीकार्य नहीं है

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “भारत सरकार की आतंकवाद और उग्रवाद के प्रति जो नीति रही है. वह प्रभावी ढंग से आतंकवाद का नेस्तनाबूद करेगी. इससे ताबूत पर अंतिम कील ठोकने की शुरुआत हो चुकी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीसीएस की मीटिंग में अहम निर्णय लिए हैं. गृहमंत्री अमित शाह ने घटनास्थल का दौरा किया है. आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की जो नीति है, इस दुखद घड़ी में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृ्त्व पर भरोसा करना चाहिए.

सीएम ने कहा – “मैंने अभी शुभम द्वीवेदी के परिवार के सभी सदस्यों से मुलाकात की है, परिवार के लोगों के प्रति हमारी पूरी संवेदना है. दुख की इस घड़ी में पूरा देश इस अमानवीय और बर्बर कृत्य की निंदा करता है. हम इस बात के लिए भी आश्वस्त करते हैं कि जिस तरह से वहां पर उन आतंकवादियों ने कृत्य किए हैं, इसी प्रकार से आतंकवादियों और उनके आकाओं को उसकी सजा जरूर मिलेगी. जिन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है, उनके प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति देखने को मिलेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और खबरें

Sanatan Dharma Hindu News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

Cricket Live

Rashifal