चैत्र रामनवमी के अवसर पर श्रीरामचरितमानस के अखंड पाठ से गुंजायमान होगा पूरा प्रदेश
मुख्यमंत्री का निर्देश, सभी जिलों में देवालयों में 05 अप्रैल से प्रारंभ होगा अखण्ड मानस पाठ, 06 अप्रैल को अयोध्या में सूर्य तिलक के साथ होगी पूर्णाहुति*
चैत्र नवरात्र और श्रीरामनवमी के सकुशल आयोजन के लिए मुख्यमंत्री ने की समीक्षा बैठक
बासंतिक नवरात्र पर पूरे प्रदेश में होगी 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति: मुख्यमंत्री
देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की सेवा और सुविधा के लिए करायें जूट मैटिंग, पेयजल और छाजन के हों पुख्ता प्रबंध: मुख्यमंत्री
श्री राम जन्मभूमि मंदिर और प्रमुख देवी मंदिरों/शक्तिपीठों में लागू होगी क्राउड कंट्रोल की कार्ययोजना
मुख्यमंत्री का नगर विकास और ग्राम्य विकास विभागों को निर्देश, पूरे प्रदेश में चलाएं स्वच्छता के विशेष अभियान
*मुख्यमंत्री का निर्देश, मंदिरों के आसपास न हों अंडा, मांस आदि की दुकानें, सुनिश्चित करायें कि कहीं भी अवैध स्लाटरिंग न हों
लखनऊ, 29 मार्च:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चैत्र रामनवमी के मंगलमयी उपलक्ष्य में सभी जनपदों में 24 घंटे का श्री रामचरितमानस का अखंड पाठ कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि 05 अप्रैल दोपहर से प्रारंभ अखण्ड मानस पाठ की पूर्णाहुति 06 अप्रैल को श्रीरामनवमी के दिन दोपहर 12 बजे श्री रामजन्मभूमि मंदिर में श्री रामलला के सूर्य तिलक के साथ होना चाहिए। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद सभी जनपदों में देवालयों/मन्दिरों में आवश्यक व्यवस्थाएं प्रारम्भ कर दी गई हैं।
शनिवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बासंतिक नवरात्र और श्रीरामनवमी से संबंधित तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देवीपाटन मंदिर, बलरामपुर, शाकुम्भरी देवी मंदिर सहारनपुर, विंध्यवासिनी देवी धाम, मीरजापुर आदि प्रमुख देवी मंदिरों व शक्तिपीठों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होगा। सूर्य तिलक का दर्शन करने अयोध्या में पूरे देश से लोगों के आगमन की संभावना है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा से जुड़े सभी आवश्यक प्रबन्ध किये जाने चाहिए। कतारबद्ध श्रद्धालुओं को तेज धूप में खड़े होने में समस्या न हो, इसके लिए जूट मैटिंग कराई जाए। सभी देवालयों में पेयजल के पुख्ता प्रबंध होने चाहिए। छाजन की व्यवस्था कराई जाए।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि चैत्र नवरात्र के दिनों में पूरे प्रदेश में समान रूप से निर्बाध 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि मंदिरों के आसपास अंडा, मांस आदि की दुकानें नहीं होनी चाहिए, साथ ही यह भी सुनिश्चित करायें कि कहीं भी अवैध स्लाटरिंग न हों।
मुख्यमंत्री ने नवरात्र के दृष्टिगत नगर विकास विभाग और ग्राम्य विकास विभाग को क्रमश: नगरों और गांवों में मंदिरों/देवालयों के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में स्वच्छ परिवेश सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार अतिरिक्त सफाई कर्मी भी लगाए जाएं। मुख्यमंत्री ने पुलिस को स्थानीय आवश्यकताओं के दृष्टिगत भीड़ प्रबंधन और फुट पेट्रोलिंग की बेहतर कार्ययोजना लागू करने के भी निर्देश दिए
मुख्यमंत्री ने बासंतिक नवरात्रि और श्रीरामनवमी की तैयारियों की समीक्षा की
प्रमुख देवी मन्दिरों व शक्तिपीठों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की सम्भावना, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा से जुड़े सभी आवश्यक प्रबन्ध किए जाएं : मुख्यमंत्री
चैत्र नवरात्रि में पूरे प्रदेश में समान रूप से निर्बाध 24 घण्टे बिजली आपूर्ति की जाए
नगरों और गांवों में मन्दिरों/देवालयों के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में स्वच्छ परिवेश सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए
पुलिस को स्थानीय आवश्यकताओं के दृष्टिगत भीड़ प्रबन्धन और फुट पेट्रोलिंग की बेहतर कार्ययोजना लागू करने के निर्देश
चैत्र रामनवमी के उपलक्ष्य में सभी जनपदों में 24 घण्टे का श्रीरामचरितमानस का अखण्ड पाठ कराया जाए
आगामी 05 अप्रैल दोपहर से प्रारम्भ अखण्ड मानस पाठ की पूर्णाहुति 06 अप्रैल को श्रीरामनवमी के दिन दोपहर 12 बजे श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में श्री रामलला के सूर्य तिलक के साथ होनी चाहिए
लखनऊ : 29 मार्च, 2025
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने चैत्र रामनवमी के मंगलमयी उपलक्ष्य में सभी जनपदों में 24 घण्टे का श्रीरामचरितमानस का अखण्ड पाठ कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि आगामी 05 अप्रैल दोपहर से प्रारम्भ अखण्ड मानस पाठ की पूर्णाहुति 06 अप्रैल को श्रीरामनवमी के दिन दोपहर 12 बजे श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में श्री रामलला के सूर्य तिलक के साथ होनी चाहिए। मुख्यमंत्री जी के निर्देश के बाद सभी जनपदों में देवालयों/मन्दिरों में आवश्यक व्यवस्थाएं प्रारम्भ कर दी गई हैं।
मुख्यमंत्री जी ने आज यहां वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बासंतिक नवरात्रि और श्रीरामनवमी से सम्बन्धित तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि देवीपाटन मन्दिर बलरामपुर, शाकुम्भरी देवी मन्दिर सहारनपुर, विन्ध्यवासिनी देवी धाम मीरजापुर आदि प्रमुख देवी मन्दिरों व शक्तिपीठों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होगा। सूर्य तिलक का दर्शन करने अयोध्या में पूरे देश से लोगों के आगमन की सम्भावना है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा से जुड़े सभी आवश्यक प्रबन्ध किए जाने चाहिए। कतारबद्ध श्रद्धालुओं को तेज धूप में खड़े होने में समस्या न हो, इसके लिए जूट मैटिंग करायी जाए। सभी देवालयों में पेयजल के पुख्ता प्रबन्ध होने चाहिए। छाजन की व्यवस्था करायी जाए।
मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि चैत्र नवरात्रि में पूरे प्रदेश में समान रूप से निर्बाध 24 घण्टे बिजली आपूर्ति की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि मन्दिरों के आसपास अण्डा, मांस आदि की दुकानें नहीं होनी चाहिए। साथ ही, यह भी सुनिश्चित कराएं कि कहीं भी अवैध स्लॉटरिंग न हो
मुख्यमंत्री जी ने नवरात्रि के दृष्टिगत नगर विकास विभाग और ग्राम्य विकास विभाग को क्रमशः नगरों और गांवों में मन्दिरों/देवालयों के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में स्वच्छ परिवेश सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार अतिरिक्त सफाई कर्मी भी लगाए जाएं। मुख्यमंत्री जी ने पुलिस को स्थानीय आवश्यकताओं के दृष्टिगत भीड़ प्रबन्धन और फुट पेट्रोलिंग की बेहतर कार्ययोजना लागू करने के भी निर्देश दिए
प्रदेश में पूरे नवरात्र में सभी मंदिरों की 500 मीटर की परिधि में मांस/मछली आदि की दुकानें न रहें।
इस परिधि के बाहर भी कोई भी दुकानदार मांस/मछली आदि को खुले में नहीं बेचेगा और दुकानें लाइसेंस के शर्तों के अधीन ही संचालित होंगी। श्री राम नवमी के दिन मांस/मछली की सभी दुकानें बंद रहेंगी।





