उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद में गंगा नदी में नहाते समय दो सगे भाई बहन डूब गए दोनों भाई-बहन परिवार के लोगों के साथ गंगा नदी में नहाने के लिए आए थे दोनों के डूबने की जानकारी मिलने के बाद जब तक गोताखोर वहां पहुंचकर उन्हें बचा पाए तब तक दोनों गहरे पानी में डूब गए थे वहीं घटना के समय दोनों के माता-पिता भी मौजूद थे बेटा और बेटी के डूबने के बाद माता-पिता गंगा नदी किनारे बेहोश हो गए जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची उसके बाद गोताखोर और एनडीआरएफ को सूचना दी गई सूचना मिलने के बाद सर्च अभियान शुरू हुआ काफी देर तक तलाश की लेकिन दोनों नहीं मिले मिर्जापुर जनपद के विंध्याचल थाना क्षेत्र के रैपुरी गांव गांव के रहने वाले विजय शंकर कनौजिया पुत्र छोटेलाल अपने परिवार के साथ मुंबई में रहते थे विजय परिवार में 23 नवंबर को शादी होनी है इस शादी में शामिल होने के लिए विजय अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी पुत्र नीरज कुमार और पुत्री नंदिनी के साथ गांव आए हुए थे परिवार के सभी लोग बांग्ला घाट पर स्नान करने के लिए गए थे स्नान करते समय नीरज कुमार उम्र 13 साल डूबने लगा इस दौरान स्नान कर रही उसकी बहन नंदिनी 14 वर्ष उसे बचाने के लिए गई तो वह भी नदी में डूबने लगी देखते ही देखते दोनों गहरे पानी में समा गए घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी चंद्र प्रकाश पांडे वहां पहुंचे गोताखोर की मदद से काफी देर तक खोजबीन किया गया लेकिन दोनों का पता नहीं चला उसके बाद एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई जिस स्थान पर भाई-बहन दुबे थे उसे स्थान से लेकर कुछ दूर तक सर्च अभियान चलाया गया लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चला
playak168.com AK168 – TRANG CHỦ AK168.COM – LINK VÀO AK168 MỚI NHẤT 2026 TẶNG 68K




