Home » उत्‍तर प्रदेश » Gorakhpur news – गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा 1640 करोड़ से अधिक की 107 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास किया

Gorakhpur news – गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा 1640 करोड़ से अधिक की 107 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास किया

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

उत्तर प्रदेश सीएम योगी शनिवार दोपहर बाद गोरखपुर को 1640 करोड़  से अधिक की 107 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद उपस्थित जन समूह को संबोधित कर रहे थे उन्होंने रामगढ़ ताल रिंग रोड प्रथम चरण (पैडलेगंज से स्मार्टव्हील्स तक), रामगढ़ ताल क्षेत्र में बहुआयामी कार्निवाल ऑफ ड्रीम्स पार्क बहुमंजिली आवासीय योजना गोरक्ष एंक्लेव का शुभारंभ तथा विश्व स्तरीय कन्वेंशन सेंटर का शिलान्यास किया इस अवसर मुख्यमंत्री जी द्वारा 1410 करोड़ से अधिक की लागत से 25 एकड़ में विस्तृत रामगढ़ताल आवासीय परियोजना में इंटीग्रेटेड स्टेट ऑफ आर्ट कन्वेंशन सेंटर क्लब एंड फाइव स्टार होटल’ का शिलान्यास किया इस अवसर पर चंपा देवी पार्क मैदान में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास की प्रक्रिया अनवरत चलाने की सोच रखने वाली वर्तमान डबल इंजन सरकार और पिछली सरकारों में फर्क यह है कि पिछली सरकारें परिवार के लिए लड़ रही थीं परिवार के लिए कार्य कर रही थीं वे प्रदेश के संसाधनों में लूट मचाई हुई थीं पिछली सरकारों में बिजली नहीं मिलती थी, सड़के गड्ढों में तब्दील थीं। पर्व और त्यौहार आने के पहले सन्नाटा छा जाता था, लोगों के घर में आशंका होती थी कि पता नहीं कब क्या हो जाए अब तो पर्व और त्योहार किसी के भी आएं, शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो रहे हैं शांतिपूर्ण तरीके से लोग उत्साह और उमंग के साथ आयोजनों का हिस्सा बनते है सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की प्रगति से 25 करोड़ जनता को परेशानी कोई परेशानी नहीं है, बल्कि परेशान तो दंगाइयों और दंगाइयों के आका हैं क्योंकि बढ़ते व्यापार, व्यापरियो, बहन-बेटियों की सुरक्षा के साथ पूर्ण रूप से सुरक्षित उत्तर प्रदेश में उनका धंधा चौपट हो गया है उन्होंने कहा कि आज के उत्तर प्रदेश में दंगाई और दंगाई के आका परेशान हैं वह उत्तर प्रदेश के खिलाफ विष मन कर रहे हैं उन्हें उत्तर प्रदेश की प्रगति अच्छी नहीं लग रही है वे कहते हैं कि उत्तर प्रदेश की प्रगति के आंकड़े तो फर्जी हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि अर्थव्यवस्था के आंकड़े फर्जी नहीं हैं बल्कि ऐसा कहने वालों की सोच दूषित हो चुकी है। ऐसे लोग अपनी दूषित सोच को उत्तर प्रदेश पर मत थोपें, वे जान लें कि अब यह उत्तर प्रदेश बदल चुका है

मुख्यमंत्री ने कहा सुरक्षा के माहौल में उत्तर प्रदेश देश और दुनिया में निवेश के बेहतरीन गंतव्य के रूप में उभरा है अब आगे बढ़ रहा उत्तर प्रदेश जातिवादी, माफियावादी और परिवारवादी ताकतों के हाथों में नहीं खेलेगा। अब उत्तर प्रदेश विरासत और विकास के प्रधानमंत्री मोदी के विजन पर विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में आगे बढ़ रहा है विकसित भारत की इसी परिकल्पना को साकार करने के लिए आज उत्तर प्रदेश के अंदर हर एक जनपद में नई प्रतिस्पर्धा खड़ी हुई है गोरखपुर हो या वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या, लखनऊ, कानपुर, आगरा, मेरठ, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, गाजियाबाद, इन सभी जिलों में एक नई प्रतिस्पर्धा खड़ी हुई है कि कौन अच्छा कार्य कर सकता है इसी स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का हिस्सा बनने के लिए जब प्रदेशवासी खड़ा हुआ है तो उत्तर प्रदेश को देश की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनने में देर नहीं लगेगी सीएम योगी ने कहा कि 1947 से 2017 तक जिन लोगों ने परिवारवादी, जातिवादी और तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा दिया था उनके समय में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था लगातार गिरावट की ओर थी। आबादी में सबसे बड़ा, प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर, सबसे उर्वरा भूमि वाला और सबसे प्रतिभाशाली युवाओं वाला राज्य होने के बावजूद विकास के पायदान पर लगातार गिरावट थीजबकि 2017 के बाद तीन वर्ष कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से लड़ते हुए भी लगातार उत्तर प्रदेश आगे बढ़ता जा रहा है। उत्तर प्रदेश 2017 में देश की सातवीं अर्थव्यवस्था था, आज वही उत्तर प्रदेश देश की नंबर दो की अर्थव्यवस्था बन चुका है सबसे तेज अर्थव्यवस्था के रूप में देश के अंदर वर्तमान में आगे बढ़ रहा है केंद्र सरकार की उन सभी योजनाओं में जिसमें 2017 के पहले उत्तर प्रदेश सबसे पिछड़ा रहता था, आज नंबर एक की लड़ाई में सबसे आगे है विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास समारोह में सीएम योगी का स्वागत करते हुए सांसद रविकिशन शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर को विकास के पैमाने पर शून्य से शिखर तक पहुंचाया है। कभी इसके हिस्से अपराध की बदनाम पहचान थी, आज विकास का गुणगान है

उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम, अयोध्या, मथुरा-वृंदावन के कायाकल्प और प्रयागराज महाकुंभ में सीएम योगी के प्रबंधन से आस्था से अर्थव्यवस्था का मंत्र विश्व को पहली बार पता चला।समारोह को महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव और विधायक विपिन सिंह ने भी संबोधित किया इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक फतेह बहादुर सिंह, श्रीराम चौहान, राजेश त्रिपाठी, महेंद्रपाल सिंह, डॉ. विमलेश पासवान, प्रदीप शुक्ल, सरवन निषाद, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी, जीडीए बोर्ड के सदस्य दुर्गेश बजाज, पवन त्रिपाठी, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे जीडीए के अध्यक्ष, मंडलायुक्त अनिल ढींगरा व जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंटकर उनके प्रति आभार जताया

 

ak168win.vip AK168 – TRANG CHỦ AK168.COM – LINK VÀO AK168 MỚI NHẤT 2026 TẶNG 68K

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और खबरें

Sanatan Dharma Hindu News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

Cricket Live

Rashifal