प्रयागराज महाकुंभ की समाप्ति के बाद अब प्रदेश में गंगाजल का वितरण शुरू किया गया है मुख्यमंत्री के आदेश पर प्रत्येक जिले में निशुल्क गंगाजल का वितरण किया जा रहा है बुधवार को अग्निशमन विभाग का फायर टेंडर वाहन प्रयागराज से 4500 लीटर गंगा जल लेकर गोंडा पहुंचा वहां एसपी विनीत जायसवाल ने पुलिस लाइन से गंगाजल वितरण का शुभारंभ किया इसके बाद फायर टेंडर वाहन पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने शहर के प्रमुख के चौराहों पर पहुंचकर जनता को निशुल्क गंगाजल का वितरण किया गंगाजल पाकर लोग खुश हो गए प्रयागराज में इस वर्ष ऐतिहासिक महाकुंभ पर्व का आयोजन हुआ 144 वर्ष बाद लगे इस महाकुंभ में देश-विदेश के करीब 65 करोड लोगों ने स्नान किया और पुण्य लाभ अर्जित किया लेकिन तमाम लोग ऐसे रहे जो महाकुंभ के अवसर पर प्रयागराज नहीं जा सके ऐसे लोगों के पास गंगाजल पहुंचने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में विशेष व्यवस्था की है मुख्यमंत्री के आदेश पर अब प्रत्येक शहर में गंगाजल का निशुल्क वितरण किया जा रहा है बुधवार को अग्निशमन विभाग का फायर टेंडर वाहन प्रयागराज से 4500 लीटर गंगाजल लेकर गोंडा पहुंच एसपी विनीत जायसवाल ने पुलिस लाइन से गंगाजल का वितरण प्रारंभ किया एसपी ने पुलिस कर्मियों और आम जनता जनार्दन को गंगाजल वितरण किया इसके बाद अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने शहर के अंबेडकर चौराहा थॉमसन चौराहा व गुरु नानक चौराहा समेत अन्य प्रमुख स्थानों पर वाहन ले जाकर गंगाजल वितरित किया गंगाजल लेने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रही इस दौरान आर्यन त्रिपाठी गोपाल गुप्ता राम अवतार यादव ज्ञान प्रियदर्शी रमेश यादव व रामप्रसाद पासवान ने लोगों को गंगाजल का वितरण किया सीएफओ राम सुमेर मिश्रा ने बताया कि प्रयागराज से 4500 लीटर गंगाजल आया है पहले आओ पहले पाओ के आधार पर लोगों को गंगाजल वितरित किया जा रहा है प्रत्येक व्यक्ति को 1 लीटर गंगाजल दिया गया है एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि जो लोग किसी कारणवश महाकुंभ प्रयागराज नहीं जा पाए हैं उनको गंगाजल दिया जाएगा वह लोग अपने घर में ही अमृत जल स्नान करेंगे





