Home » उत्‍तर प्रदेश » Gonda news -सरयू नदी के तट पर 28.76 लख रुपए की लागत शवदाह संस्कार स्थल का होगा निर्माण

Gonda news -सरयू नदी के तट पर 28.76 लख रुपए की लागत शवदाह संस्कार स्थल का होगा निर्माण

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

नगर पंचायत परसपुर की ओर से भोरीगंज में सरयू नदी के तट पर 28.76 लख रुपए की लागत के शवदाह संस्कार स्थल का निर्माण कराया जाएगा इसके लिए नगर पंचायत में कार्य योजना बनाकर प्रमुख सचिव नगर विकास को भेजी है चेयरमैन वासुदेव सिंह ने बताया कि एक दशक पूर्व भंवरी गंज में सरयू नदी के तट पर बना शवदाह संस्कार स्थल वा यात्री विश्राम गृह काफी जर्जर हो गया है कभी भी गिर सकता है यहां शव के दाह संस्कार करने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है इसके कारण नगर पंचायत में वित्तीय वर्ष 2024 -25 के लिए भंवरी गंज में सरयू नदी के तट पर एक शव दाह स्थल एक शांति स्थल एक कार्यस्थल शौचालय स्नान घर चबूतरा व इंटरलॉकिंग आदि के निर्माण के लिए 28.76 लख रुपए का प्रस्ताव तैयार किया है इसके निर्माण से नगर पंचायत के अलावा आसपास के गांव के लोगों और दाह संस्कार करने आए लोगों को काफी सुविधा मिलेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और खबरें

Sanatan Dharma Hindu News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

Cricket Live

Rashifal