Home » उत्‍तर प्रदेश » Gonda news – शव रखकर लगाया जाम दहेज हत्या के आरोपियों के गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन अंतिम संस्कार से पहले आरोपियों की गिरफ्तारी

Gonda news – शव रखकर लगाया जाम दहेज हत्या के आरोपियों के गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन अंतिम संस्कार से पहले आरोपियों की गिरफ्तारी

Facebook
X
WhatsApp
Telegram
  1. गोंडा जिला के उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र की एक महिला कि दहेज के लिए हत्या का मामला सामने आया है गंगरौली डीहा गांव की 30 वर्षीय चांदनी देवी की ससुराल में मौत के बाद परिजनों ने परसपुर बाजार में शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया मृतक की मां लीलावती ने उमरी बेगमगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई उन्होंने पति अंकित उर्फ भी संजय और शांति देवी पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाया पुलिस ने कल ही लड़के के पिता को गिरफ्तार कर लिया 5 साल पहले हुई शादी के बाद ही ससुराल वाले मोटरसाइकिल और पैसों की मांग कर रहे थे पिछले 1 साल से यह मांग और बढ़ गई थी मृतक की दो बेटी हैं जो मां की मौत के बाद काफी परेशान है

परिजन शव का अंतिम संस्कार करने से पहले बाकी आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे परसपुर थाना प्रभारी दिनेश कुमार सिंह के अनुसार पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर प्रदर्शन समाप्त करवा दिया है उमरी बेगमगंज थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है

jin88h1.us.com Jin88 | Truy Cập Link 30s, Kho Game 500 Trò, Nhận Quà Hot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और खबरें

Sanatan Dharma Hindu News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

Cricket Live

Rashifal