गोंडा जिला के वजीरगंज थाना गांव परासिया के रहने वाले राजकरण यादव 45 वर्ष पुत्र श्रीपाल यादव शुक्रवार दोपहर में घर से धान की कटाई करने की बात बोल कर घर से निकले थे परिजनों के मुताबिक जब वह देर शाम तक घर वापस नहीं लौटे तो लोगों ने खोजबीन शुरू किया लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका शनिवार की सुबह घर से थोड़ी दूर पर एक परिषदीय विद्यालय के पीछे झाड़ियां में उनका शव मिला शव मिलने की सूचना गांव में फैलते ही सनसनी फैल गई मौके पर लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई सूचना पर पहुंचे पुलिस ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया मृतक राजकरण यादव के दो बेटे और एक बेटियां थी बच्चों के सर से पिता का साया उठ जाने से उनका रो-रो कर बुरा हाल है थाना अध्यक्ष वजीरगंज अभय सिंह ने बताया कि रिपोर्ट लिखकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के कारण का पता चल सकेगा फिलहाल अभी परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है पूरे घटनाक्रम की हर एंगल से जांच हो रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी
jin88t1.in.net Jin88 – Nhà Cái Cá Cược Trực Tuyến Uy Tín Top 1 Châu Á 2026




