Home » उत्‍तर प्रदेश » Gonda news – रंगोली से नए उत्तर प्रदेश का संदेश दिया डीएम ने युवाओं को दिए चेक उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर भव्य समारोह

Gonda news – रंगोली से नए उत्तर प्रदेश का संदेश दिया डीएम ने युवाओं को दिए चेक उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर भव्य समारोह

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर शहर के निजी रिसॉर्ट में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया इस आयोजन में जिले के सभी बड़े अधिकारी छात्र-छात्राएं और नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए कार्यक्रम का शुभारंभ देवी पाटन मंडल के कमिश्नर शशि भूषण लाल सुशील जिला अधिकारी नेहा शर्मा और डीआईजी अमित पाठक ने दीप प्रज्वलित कर किया इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया गया जहां सरकारी योजनाओं और उपलब्धियां की जानकारी दी गई सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्कूली छात्राओं की मनमोहक प्रस्तुतियां सभी का दिल जीत लिया बेसिक शिक्षा विभाग और समाज कल्याण विभाग के सहयोग से छात्रों ने रंगोली के माध्यम से नए उत्तर प्रदेश का संदेश दिया मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत युवाओं को सांकेतिक चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया कमिश्नर शशि भूषण लाल सुशील ने कहा कि आज का उत्तर प्रदेश सशक्त और प्रगतिशील है डीआईजी अमित पाठक ने प्रदेश की कानून व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि अन्य राज्य उत्तर प्रदेश की नीतियों का अनुसरण कर रहे हैं एकजुट होने का आवाहन डीएम नेहा शर्मा ने प्रदेश में पर्यटन और औद्योगिक विकास को रेखांकित किया और कहा कि उत्तर प्रदेश गंगा जमुना तहजीब की मिसाल है उन्होंने सभी नागरिकों को एकजुट होकर प्रदेश को और ऊंचाई पर ले जाने का आवाहन किया एसपी विनीत जायसवाल ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश आज हर क्षेत्र में नई ऊंचाई छू रहा है यह आयोजन गोंडा के लोगों के लिए गर्व समय बना

appak168.com AK168.COM Trang Chủ Chính Thức | Đăng Ký +68k

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और खबरें

Sanatan Dharma Hindu News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

Cricket Live

Rashifal