Home » उत्‍तर प्रदेश » Gonda news – यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा हमारी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है जिस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगेगा वह अपने परिवार में सरकारी नौकरी करने वाला आखिरी सख्स होगा

Gonda news – यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा हमारी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है जिस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगेगा वह अपने परिवार में सरकारी नौकरी करने वाला आखिरी सख्स होगा

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार को लेकर एक बड़ी कार्रवाई की है उन्होंने इन्वेस्ट यूपी के सीईओ आईएएस अफसर अभिषेक प्रकाश को सस्पेंड कर दिया है अभिषेक प्रकाश पर सोलर एनजी से जुड़ी एक कंपनी से कमीशन मांगने का आरोप है इस बीच योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने भ्रष्टाचार को लेकर बड़ा बयान दिया है वायरल बयान में योगी कहते हैं हमारी सरकार भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है ऐसी कार्रवाई होगी कि भ्रष्टाचार में लिप्त व्यक्ति अपने परिवार में सरकारी नौकरी करने वाला आखिरी व्यक्ति होगा बताया जा रहा है कि यह वीडियो गोंडा जिले का है जहां योगी एक दिन पहले पहुंचे थे उन्होंने यहां के मेडिकल कॉलेज परिसर में करीब डेढ़ हजार युवा उद्यमियों को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत 55 करोड रुपए का ऋणी वितरित किया योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राज्य के विकास और सरकार की योजनाओं की सराहना करते हुए विपक्षी नेताओं पर निशाना भी सदा योगी ने कहा हाल ही में पूरी दुनिया ने उत्तर प्रदेश के महाकुंभ आयोजन को टकटकी लगाकर देखा और उसकी मुक्त कंठ से सराहना की लेकिन कुछ नेताओं को यह व्यवस्था हजम नहीं हो रही थी वह आज अपने ही राज्य को संभालने में असमर्थ हैं गैर तलब है कि सैल सोलर पी6 प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने यूपी में यूनिट लगाने की अनुमति के लिए इन्वेस्ट यूपी के सीईओ अभिषेक प्रकाश के खिलाफ दलाल के जरिए 5% घूस मांगने की शिकायत गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ से की सीएम ने तत्काल इसकी जांच के आदेश दिए जब कंपनी से जुड़ी पत्रावली पलटी गई तो उसमें बड़े पैमाने पर अनियमितता के सबूत मिले इस पर सीएम ने तत्काल अभिषेक प्रकाश को सस्पेंड करने और मामले में एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और खबरें

Sanatan Dharma Hindu News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

Cricket Live

Rashifal