Home » उत्‍तर प्रदेश » Gonda news – बनटांगिया गांव के बच्चों को अपने ही गांव में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा

Gonda news – बनटांगिया गांव के बच्चों को अपने ही गांव में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

गोंडा जिला में डीएम नेहा शर्मा के प्रयास से वनटांगिया के दो गांव महेशपुर और बुटाहनी गांव में प्राथमिक विद्यालय निर्माण की हरी झंडी मिल चुकी है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वनटांगिया गांव को बड़ी सौगात दी है उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महेशपुर और बुटाहनी वनटांगिया ग्राम में प्राथमिक विद्यालय स्थापित करने की स्वीकृत प्रदान कर दी है इसके साथ ही स्कूलों के निर्माण के लिए बजट भी जारी कर दिया है यह पहल वनटांगिया समुदाय के बच्चों के लिए शिक्षा के नए द्वार खोलेगी उनके उज्जवल भविष्य की नीव रखेगी अब वनटांगिया गांव के बच्चों को अपने ही गांव में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा यह निर्णय शिक्षा के प्रचार प्रसार में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा सरकार ने प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय के लिए 29.45 लख रुपए का बजट किया है जिससे इन विद्यालयों का निर्माण शीघ्र पूरा किया जाएगा जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने जून 2023 में पदभार ग्रहण करने के बाद वनटांगिया समुदाय को मुख्यधारा से जोड़ने की मुख्यमंत्री की प्राथमिकता के दृष्टिगत यहां वनटांगियां ग्रामों का निरीक्षण किया वहां की स्थिति को नजदीकी से देखा उन्होंने यहां के रहने वाले लोगों की समस्याओं को सुना शिक्षा की जरूरत को प्राथमिकता दी उनकी सक्रिय पहल के कारण या प्रस्ताव शासन तक पहुंचा अब इसे मंजूरी मिल गई है यह निर्णय प्रशासन की संवेदनशीलता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है शासन की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार छपिया के ग्राम पंचायत माहुलीखोरी के वन ग्राम बुटाहनी और नवाबगंज के ग्राम हरदवा के वन ग्राम महेशपुर में इन प्राथमिक विद्यालयों की स्थापना की जाएगी इसके निर्माण कार्य की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड को सौंपा गया है जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा जिससे अगले कुछ महीनो में इन विद्यालयों का संचालन शुरू होने की उम्मीद है विद्यालयों की स्थापना की घोषणा से वनटांगिया ग्राम के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है यहां रहने वाले लोगों ने शासन और प्रशासन का आभार व्यक्त किया एक स्थानीय निवासी ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा हमारे बच्चों को अब शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा यह हमारे गांव के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है यह पहल समाज के हर वर्ग को शिक्षा से जोड़ने और उनके भविष्य को संभालने में सहायक होगी यह निर्णय वनटांगिया समुदाय के उत्थान में मिल का पत्थर साबित होगा इससे न केवल बच्चों को शिक्षा मिलेगी बल्कि पूरे समाज को मुख्य धारा में जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति होगी यह प्रशासन की दूरदर्शी सोच और शिक्षा के प्रति समर्पण का प्रमाण है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और खबरें

Sanatan Dharma Hindu News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

Cricket Live

Rashifal