गोंडा जिला उमरी बेगमगंज थाना के अंतर्गत गुरुवार की आधी रात के बाद धनी पुरवा में चोरों ने घर में घुस कर लूटपाट किया परिजनों का कहना है की चोर घर में घुसते ही परिवार के लोगों की लाठी डंडे से पिटाई शुरू कर दी इस दौरान 5 से 6 की संख्या में बदमाश थे शिवदीन के बहन की शादी 5 मई को होनी थी वह पैसे की व्यवस्था करके लाया था शिवदीन के घर में चोरी करने के बाद पड़ोस की एक घर में चोरी करने की फिराक में थे चोर तभी परिवार के लोगों की नींद खुल गई उन्होने शोर मचाना शुरू किया इस दौरान चोर बाहर को भागे चोरों के पीछे शिवदीन भी भागा उसने एक बदमाश को दौड़ा कर पकड़ लिया अपने को बचाने के लिए बदमाश ने कमर से तमंचा निकालकर शिवदीन को गोली मार दी जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है जहां शादी की तैयारी चल रही थी परिवार में खुशी का माहौल था वहां अब परिजन का रो रो कर बुरा हाल है पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि उमरी बेगमगंज थाना के गांव धनी पुरवा के रहने वाले देबीदीन रात करीब 2 से 3 बजे के आसपास सूचना देकर बताया कि घर में चोरी करके कुछ चोर भाग गए उनका छोटा शिवदीन ने चोरों का पीछा किया घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर एक चोर को पकड़ लिया उसने अपने आप को छुड़ाने के लिए कमर से तमंचा निकाल कर उसके ऊपर फायर कर दिया जिससे शिवदीन घायल होकर गिर पड़ा परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर गए जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया इस सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस और पुलिस के अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया मौके पर डॉग स्क्वायड को बुलाया गया है मृतक के भाई की तहरीर पर उमरी बेगमगंज थाने में केस दर्ज कर लिया गया है घटना का खुलासा करने के लिए कुल पांच टीमों का गठन किया गया है अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है





