गोंडा में जिला अधिकारी नेहा शर्मा ने जिला पंचायत सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक की जिसमें तहसील तरबगंज और कर्नलगंज के लेखपाल और राजस्व निरीक्षक शामिल हुए बैठक में डीएम ने राजस्व विभाग के विभिन्न कार्यों की शक्त समीक्षा की इसमें विवादित विरासत धारा 24 कुर्रा बटवारा भूमि पैमाइश और दाखिल खारिज जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं के साथ राजस्व के मामलों में बयान आइजीआरएफ फॉर्म रजिस्ट्री और चकरोड खाली करने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की गई अनुपस्थित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी बैठक के दौरान डीएम ने अनुपस्थित लेखपालों और राजस्व निरीक्षकों को स्पष्टीकरण जारी किया और चेतावनी दी थी अगर समय पर संतोष जनक जवाब नहीं मिला तो उनका वेतन रोका जाएगा डीएम ने कहा कि विभागीय कार्यों में लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं है और इसमें कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नही कि जाएगी डीएम ने बैठक में जनता दर्शन में प्राप्त स्थान में प्राप्त शिकायतों का समाधान समय पर किया जाए उन्होंने कहा कि अगर किसी लेखपाल या राजस्व निरीक्षक ने जनता दर्शन में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में लापरवाही या गलत रिपोर्टिंग की तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी इस बैठक में अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार मुख्य राजस्व अधिकारी महेश प्रकाश सहित विभिन्न तहसीलों के अधिकारी मौजूद रहे जिनमें नगर मजिस्ट्रेट उप जिलाधिकारी तहसीलदार और नायक तहसीलदार शामिल थे डीएम ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि राजस्व विभाग के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बख्शी नहीं जाएगी और सभी कार्य समय से पूरे किए जाएं





