Home » उत्‍तर प्रदेश » Gonda news -गोंडा में तीन दिवसीय शिविर में डॉक्टरों ने की जांच निशुल्क ट्राई साइकिल भी मिली कृत्रिम अंग पाकर खिले दिव्यांगों के चेहरे

Gonda news -गोंडा में तीन दिवसीय शिविर में डॉक्टरों ने की जांच निशुल्क ट्राई साइकिल भी मिली कृत्रिम अंग पाकर खिले दिव्यांगों के चेहरे

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

गोंडा जिला में तीन दिवसीय दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन किया गया इस शिविर में दिव्यांगों को निशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण और ट्राई साइकिल वितरण की सुविधा दी गई शिविर के अंतिम दिन जिला अधिकारी नेहा शर्मा और मुख्य विकास अधिकारी अंकित जैन ने कार्यक्रम का समापन किया मारवाड़ी विवाह मंच रोटरी क्लब और विनायक चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त प्रयास से यह आयोजन संभव हुआ तीन दिनों में हजारों दिव्यांगों को कृत्रिम हाथ पैर कान की मशीन कैलीपर  बैसाखी ट्राई साइकिल और व्हीलचेयर निशुल्क प्रदान की गई डॉक्टरों की टीम ने दिव्यांगों की जांच कर उनकी आवश्यकता के अनुसार उपकरण निर्धारित किया साथ ही स्वास्थ्य संबंधी दवाइयां भी वितरित की गई जिला अधिकारी नेहा शर्मा ने कहा कि यह कार्यक्रम दिव्यांगों के लिए वरदान साबित होगा उन्होंने बताया कि जिन लोगों को चलने फिरने में कठिनाई होती है उन्हें अब कृत्रिम अंग और ट्राई साइकिल मिलने से राहत मिलेगी उन्होंने मारवाड़ी युवा मंच की सराहना करते हुए कहा कि वह हमेशा जनहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं वहीं गोंडा मुख्य विकास अधिकारी अंकित जैन ने कार्यक्रम के समापन के दौरान कहा कि यहां गोंडा ही नहीं बल्कि प्रदेश के कई जिलों से भी डॉक्टर और कर्मचारी आए हैं जिनके देखरेख में  यह पूरा कार्यक्रम संपन्न हुआ है विकलांगों को जिन कृतम अंग और ट्राई साइकिल की जरूरत थी उन आवश्यकताओं को उन लोगों ने पूरा किया उनके कार्य की जितनी प्रशंसा की जाए कम है यह लोग हर वर्ष इसी तरीके से कार्यक्रम का आयोजन करके विकलांगों को एक बड़ी मदद देते हैं जिससे विकलांगों के लिए जीवन भर के लिए एक बड़ी सहायता बनकर सामने आती है कार्यक्रम के समापन के दौरान डीएम और सीडीओ द्वारा विकलांगों के लिए लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया और मारवाड़ी युवा मंच के साथ रोटरी क्लब और विनायक चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारी को इस आयोजन के लिए बहुत-बहुत बधाई भी दी

ak168win.vip AK168 – TRANG CHỦ AK168.COM – LINK VÀO AK168 MỚI NHẤT 2026 TẶNG 68K

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और खबरें

Sanatan Dharma Hindu News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

Cricket Live

Rashifal