गोंडा जिला में स्वास्थ्य सेवाओं को नई रफ्तार देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया जिले को 108 और 102 एंबुलेंस सेवा के तहत 18 नई एंबुलेंस मिल गई शनिवार को जिला अधिकारी नेहा शर्मा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रश्मि वर्मा ने राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर से नारियल फोड़कर हरी झंडी दिखाकर नई 18 एंबुलेंस को रवाना किया नई एंबुलेंस को जिले के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात किया जाएगा यह सभी वाहन आधुनिक तकनीकी और जरूरी मेडिकल सुविधाओं से लैस है जिससे मरीजों तक और तेजी से पहुंच सकेगी डीएम ने कहा कि इन एंबुलेंस से गर्भवती महिलाओं गंभीर मरीज और दुर्घटनाग्रस्त लोगों को तत्काल चिकित्सा सहायता मिल सकेगी सीएमओ डॉक्टर रश्मि वर्मा ने बताया कि एंबुलेंस चालकों को सख्त निर्देश दिया गया है कि वह वाहनों का नियमित रखरखाव करें और पूरी सावधानी से संचालन करें स्वास्थ्य विभाग इन सेवाओं पर लगातार नजर बनाए रखेगी ताकि किसी भी मरीज को समय पर इलाज मिल सके





