Home » उत्‍तर प्रदेश » Gonda news -गोंडा जिला में मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ संवर्धन योजना के लाभार्थियों को 10 महीने के इंतजार के बाद उनका लंबित अनुदान मिला

Gonda news -गोंडा जिला में मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ संवर्धन योजना के लाभार्थियों को 10 महीने के इंतजार के बाद उनका लंबित अनुदान मिला

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

गोंडा जिला में नंद बाबा दुग्ध मिशन के अंतर्गत कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित  कार्यक्रम में जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने 22 लाभार्थियों को 80- 80 हजार रुपए के चेक दिया ये कार्यक्रम किसानों और पशुपालकों को स्वदेशी गायों के पालन के लिए प्रोत्साहित करने और उनकी आय बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ संवर्धन  योजना के तहत लाभार्थियों को स्वदेशी गायों की नस्ल जैसी गिरी साहिवाल हरियाणा और थारपारकर के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है इन गायों की खरीद पर 2 लाख की लागत आती है जिस पर 40 परसेंट अनुदान मिलता है हालांकि पिछले 10 महीना से योजना के तहत अनुदान वितरण में देरी हो रही थी जिससे लाभार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था जिला अधिकारी नेहा शर्मा के प्रयासों से इस समस्या का समाधान हुआ और प्रशासन ने संबंधित विभागों के साथ मिलकर अनुदान राशि वितरित की लाभार्थियों ने इसका स्वागत किया और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया एक लाभार्थी दिलावर खान ने कहा 10 महीने तक अनुदान रुका हुआ था लेकिन अब हमें इस योजना का लाभ मिल चुका है जिससे हम अपने पशु पालन के काम को बेहतर तरीके से चला पाएंगे जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कहा यह योजना किसानों और पशुपालकों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए है प्रशासन सुनिश्चित करेगा कि भविष्य में लाभार्थियों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े और योजनाओं का पारदर्शी तरीके से क्रियान्वयन हो इस कार्यक्रम में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राकेश कुमार तिवारी  अधिकारी अरुण कुमार सिंह उप दुग्ध साल विकास अधिकारी इंद्र भूषण सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद रहे

f8betv.vip F8BET – F8BET80.ONE Link Trang Chủ Chính Thức F8BET 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और खबरें

Sanatan Dharma Hindu News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

Cricket Live

Rashifal