मोबाइल फोन से शुरू हुई दोस्ती की कहानी अंततः शादी में बदल गई प्रेमी की शादी अलग टाइम हो जाने पर प्रेमिका भोकाल गई अपना प्यार पाने के लिए उसने थाने में पंचायत बुलाई
गोंडा जिला के उमरी बेगमगंज थाना में हुई एक शादी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है परसपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले राकेश और नगर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली रूबी के बीच पिछले तीन चार साल से एक दूसरे के बीच में बहुत प्यार था दोनों की दोस्ती मोबाइल फोन पर हुई थी धीरे-धीरे प्यार बढ़ता गया जिससे दोनों के बीच काफी प्रेम हो गया दोनों चोरी छुपे एक दूसरे को मिलने लगे प्रेमिका के प्रेमी की शादी लग ते हो जाने के बाद भी रूबी ने हार नहीं मानी उसने उमरी बेगमगंज थाने में पहुंचकर अपनी पूरी दास्तान पुलिस को बताइए इसके बाद पुलिस ने दोनों बच्चों को बुलाया दोनों पक्ष से गांव के और तमाम लोग आए लड़के पक्ष के लोग शुरुआती दौर में टालमटोल करते रहे लेकिन जब दोनों पक्ष के तरफ के आए गांव के लोगों ने समझाया तो बात बन गई दोनों परिवार शादी के लिए तैयार हो गए फिर थाने में मंडप बनाकर दुल्हन को सजाया गया इस कार्यक्रम में दोनों परिवार के लोगों के अलावा पुलिस वाले भी घराती और बराती बने पूरे रीति रिवाज के साथ शादी संपन्न हुई थाने में खुशियों का माहौल दिखाई पड़ा खूब समोसे और मिठाइयां बांटी गई पुलिस कर्मियों ने भी नव विवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया पुलिस वालों का कहना है कि यह शादी दोनों परिवार के पूरी तरह सहमत होने पर हुई है इसमें किसी भी प्रकार का कोई जोर दबाव नहीं कहा शादी के दौरान थाने में प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय उप निरीक्षक दया शंकर यादव हेड कांस्टेबल मनीष कुमार आशुतोष यादव परमानंद जितेंद्र सुरेश यादव मिथिलेश कनौजिया आरक्षित चालक जनार्दन प्रसाद सहित ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गजसिंहपुर गुड्डू सिंह पूर्व प्रधान बरौली हिमांशु सिंह अमरेश कुमार और बलवंत शर्मा आदि मौजूद रहे





