Home » उत्‍तर प्रदेश » Gonda news – गोंडा जिला अधिकारी ने शिकायतों के निस्तारण के लिए नई पहल की शुरुआत की है लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त एक्शन की तैयारी

Gonda news – गोंडा जिला अधिकारी ने शिकायतों के निस्तारण के लिए नई पहल की शुरुआत की है लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त एक्शन की तैयारी

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

गोंडा जिला अधिकारी नेहा शर्मा के निर्देश पर नगर पालिका एवं नगर पंचायत में नागरिक संगम जनसंवाद कार्यक्रम के तहत प्राप्त शिकायतों की समीक्षा जनता स्वयं करेगी प्रशासन में पारदर्शिका एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य पर 4 मजिस्ट्रेट की टीम गठित की है जो शिकायतों के निस्तारण की निष्पक्ष समीक्षा करेगी इस प्रक्रिया के तहत यह सत्यापित किया जाएगा कि शिकायतकर्ता नगर निकायों की कार्रवाई से संतुष्ट है या नहीं डीएम के शिकायतों के निस्तारण को लेकर नई पहल से एक तरफ जहां पीड़ितों को न्याय मिलेगा वहीं दूसरी तरफ घर बैठे शिकायतों का निस्तारण करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की अब खैर नहीं लापरवाही पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी नगर पालिका परिषद गोंडा के लिए अपर उप जिलाधिकारी गोंडा नगर पालिका करनैलगंज और नगर पंचायत कटरा तथा परसपुर के लिए उप जिला अधिकारी न्यायिक करनैलगंज नेहा मिश्रा नगर पंचायत मनकापुर धानेपुर और खरगूपुर के लिए अपर उप जिला अधिकारी यशवंत राव तथा नगर पालिका परिषद नवाबगंज नगर पंचायत बेलसर और तरबगंज के लिए अपर उप जिला अधिकारी द्वितीय विशाल को नामित किया गया है नामित अधिकारी प्रत्येक शिकायतकर्ता से संपर्क कर उनकी समस्याओं की वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त करेंगे यदि किसी समस्या का समाधान अपेक्षित रूप से नहीं हुआ या उसमें किसी प्रकार की लापरवाही पाई गई तो तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाएगा प्रशासन यह भी सुनिश्चित करेगा कि निस्तारण की प्रक्रिया निष्पक्ष एवं पारदर्शी हो स्थलीय निरीक्षण से बढ़ेगी जवाबदेही गंभीर शिकायतों के मामलों में प्रशासन द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा जिससे समस्या के समाधान की वास्तविकता को सत्यापित किया जा सके इसके अतिरिक्त जिन मामलों में ऑनलाइन आवेदन की आवश्यकता होगी प्रशासन संबंधित व्यक्तियों से संपर्क कर आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाएगा तथा निस्तारण को त्वरित गति प्रदान करेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और खबरें

Sanatan Dharma Hindu News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

Cricket Live

Rashifal