Home » उत्‍तर प्रदेश » Gonda news – गोंडा जिला अधिकारी नेहा शर्मा ने प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने के लिए जल भराव की समस्याओं से लोगों को निजात दिलाने नागरिक संगम कार्यक्रम की शुरुआत की

Gonda news – गोंडा जिला अधिकारी नेहा शर्मा ने प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने के लिए जल भराव की समस्याओं से लोगों को निजात दिलाने नागरिक संगम कार्यक्रम की शुरुआत की

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

गोंडा जिला के इमामबाड़ा बड़ी संगत मंदिर के मैदान में गोंडा जिला की जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने के लिए नागरिक संगम कार्यक्रम की शुरुआत की इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखी जिलाधिकारी ने दयाराम तालाब में अवैध जल निकासी और अतिक्रमण की शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए उन्होंने कार्यक्रम के बाद तालाब का निरीक्षण किया स्वच्छता सुनिश्चित करने और अवैध गतिविधियों को रोकने का आदेश दिया रकाबगंज मोहल्ले में मालवा डालने की शिकायत पर नगर पालिका की क्यूआरटी टीम ने मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान किया फैजाबाद रोड सहित अन्य क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने जल भराव और सफाई व्यवस्था की समीक्षा की और अधिकारियों को लापरवाही बरतने की चेतावनी दी कार्यक्रम में नगर पालिका स्वास्थ्य शिक्षा विद्युत और समाज कल्याण विभाग के विशेष शिविर लगाए गए विद्युत विभाग में मीटर संबंधी शिकायतों का माैके पर समाधान किया जिला अधिकारी ने कहा कि सभी समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है या पहल प्रशासन को जनता के करीब लाने और कार्य प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाने का प्रयास है नागरिक संगम के दौरान जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया की जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ गंभीरता से लें और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें इस जनसंवाद कार्यक्रम में जिलाधिकारी के साथ अपर जिला अधिकारी आलोक कुमार एसडीएम सदर अवनीश त्रिपाठी अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा और अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे उनकी सक्रियता और समन्वय से यह कार्यक्रम सफल रहा जिलाधिकारी नेहा शर्मा की यह पहला प्रशासनिक पारदर्शिता और जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है उनकी करवाई और निर्णय लेने की क्षमता ने गोंडा में प्रशासनिक व्यवस्था को नई दिशा दी है

jin88z1.uk.com Jin88: Nền Tảng Giải Trí Uy Tín Và Đẳng Cấp Hàng Đầu 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और खबरें

Sanatan Dharma Hindu News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

Cricket Live

Rashifal