गोंडा जिला के देहात कोतवाली पुलिस ने पिपरी सागर गांव के रहने वाले 22 साल के पवन कुमार तिवारी की हत्या करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी भोला और भोलेनाथ संजय उर्फ अभय तिवारी ने दो साथियों के साथ मिलकर 2 मार्च को देर शाम को पवन तिवारी को जो की खेत की रखवाली करने जा रहा था उसे समय पवन तिवारी को जमकर पीटा जिसको लेकर परिजन घायल अवस्था में गोंडा मेडिकल ले गए थे जहां लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया था लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई थी युवक की मौत होने के बाद परिजन दो बार सोनी गुमटी के पास शव को रखकर रोड जाम करके आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी जिसको लेकर गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश पर देहात कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है गिरफ्तार किए गए आरोपी के कब्जे से लाठी और लोहे की रॉड बरामद हुई है जिससे मार पीट की थी और युवक की मौत हुई थी वहीं घटना को अंजाम देने वाले फरार दोनों अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर देहात कोतवाली समेत अन्य थाना की पुलिस फोर्स लगाई गई है वहीं पूरे मामले को लेकर क्षेत्राधिकार सदर आनंद राय ने बताया कि 2 मार्च को जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्ष में मारपीट हुई थी जहां गंभीर रूप से पवन तिवारी नाम का युवक घायल हो गया था तत्काल उसे इलाज के लिए गोंडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने हालात को गंभीर देखते हुए लखनऊ के लिए रेफर कर दिया था लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई पीड़ित परिजन की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ नाम जद मुकदमा दर्ज करके दो आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है आगे की कार्रवाई देहात कोतवाली पुलिस कर रही है
jin88t1.in.net Jin88 – Nhà Cái Cá Cược Trực Tuyến Uy Tín Top 1 Châu Á 2026




