Home » उत्‍तर प्रदेश » Gonda News- आर्य नगर बाजार के पास नहर किनारे मिली युवक की आधी जली लाश पुलिस कर रही जांच

Gonda News- आर्य नगर बाजार के पास नहर किनारे मिली युवक की आधी जली लाश पुलिस कर रही जांच

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

गोंडा जिला के आर्य नगर बाजार के बगल वन बाबा पुरवा के पास शुक्रवार को एक युवक की आधी जली हुई लाश सरयू नहर के किनारे मिली लाश मिलने की सूचना के बाद मौके पर कई थाना की पुलिस पहुंच गई अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है स्थानीय स्तर पर उसकी खोजबीन को लेकर काफी प्रयास किया गया लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया है क्षेत्राधिकार सौरभ कुमार वर्मा प्रभारी निरीक्षक इटियाथोक शेषमणि पांडे व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच कर जांच और प्रभारी निरीक्षक थाना कौड़िया अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के आर्य नगर खरगूपुर रोड से इटियाथोक को जाने वाली सरयू नहर की पटरी के बन बाबा पुरवा के पास एक युवक का आधा जला शव देखा गया पूर्व प्रधान रामकरण चतुर्वेदी की सूचना पर मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है शव की पहचान के लिए आसपास के ग्राम प्रधानों और क्षेत्रीय लोगों से संपर्क किया गया परंतु शव की पहचान नहीं हो सकी अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और खबरें

Sanatan Dharma Hindu News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

Cricket Live

Rashifal