Home » क्राइम » Ayodhya news: पुलिस ने डकैती की साजिश को किया नाकाम पांच आरोपी गिरफ्तार

Ayodhya news: पुलिस ने डकैती की साजिश को किया नाकाम पांच आरोपी गिरफ्तार

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

दीपावली की रात पूराबाजार में सर्राफा व्यवसायी के यहां डकैती डालने जा रहे डकैतों की योजना को पुलिस ने नाकाम कर दिया। पुलिस ने पांच डकैतो को गिरफ्तार किया है जिसमे तीन महिलाएं भी शामिल है। यह अंतर्जनपदीय बताए गए है।
ज्ञगुरुवार की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने पूरा बाजार के निकट चरेरा गांव की झाड़ियों में छिपे पांच संदिग्धों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। ये लोग पूराबाजार जे आभूषण व्यवसायी बाबूराम सर्राफ और अजय सर्राफ की ज्वेलरी दुकान में डकैती की योजना बना रहे थे। पुलिस ने मौके से 315 बोर का अवैध देशी तमंचा, दो जिंदा कारतूस, हथौड़ी, लोहे का बेलन, और अन्य औजार बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों में दो पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं, जिनके खिलाफ लूट की योजना बनाने, आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पकड़े गए अभियुक्तों ने अपनी पहचान चंदन पुत्र फूलचंद ,आरती पत्नी चंदन निवासी बड़ागांव घोषी जनपद मऊ ,अजय पुत्र गड्डन निवासी भौराहां विरनो गाजीपुर,किरन पत्नी रमेश निवासी हुन्दरही नोनहरा गाजीपुर आरती पत्नी आकाश निवासी रसूलपुर ,भांवरकोल गाजीपुर बताया है।एसएचओ राजेश सिंह के मुताबिक अभियुक्तो को जेल भेज दिया गया और इनके आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है।

appak168.com AK168.COM Trang Chủ Chính Thức | Đăng Ký +68k

Amitmishra
Author: Amitmishra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और खबरें

Sanatan Dharma Hindu News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

Cricket Live

Rashifal