Home » उत्‍तर प्रदेश » Ayodhya news – अयोध्या में भक्तों का कुंभ लग गया प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ अयोध्या लौट रही है राम मंदिर के आगे 3 किलोमीटर लंबी लाइन लगी प्रयागराज रायबरेली हाईवे सब जाम

Ayodhya news – अयोध्या में भक्तों का कुंभ लग गया प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ अयोध्या लौट रही है राम मंदिर के आगे 3 किलोमीटर लंबी लाइन लगी प्रयागराज रायबरेली हाईवे सब जाम

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ की वजह से काशी और प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ बढ़ती जा रही है देश के अलग-अलग राज्यों से प्रयागराज पहुंच रहे श्रद्धालु रामलाल के दर्शन के लिए अयोध्या भी आ रहे हैं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के निरंतर आगमन से सारी व्यवस्थाएं लगातार टूट रही हैं वहीं प्रतिबंधों के कारण स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है अयोध्या की ऐसी स्थिति है कि नेशनल हाईवे से लेकर राम मंदिर गेट हनुमानगढ़ समेत अयोध्या के पौराणिक मठ मंदिर में लगभग 3 किलोमीटर लंबी लाइन लगी है श्रद्धालु लंबी लाइन में लगकर अयोध्या के मठ मंदिरों में दर्शन पूजन कर रहे हैं तो वहीं अयोध्या बॉर्डर पर लंबा जाम भी देखने को मिल रहा है चाहे अयोध्या से रायबरेली रोड हो या फिर अयोध्या से प्रयागराज का रोड अयोध्या आने वाले चारों तरफ की सड़कों पर गाड़ियों की कतार नजर आ रही है रविवार को भी अयोध्या में पड़ी संख्या में बाहरी श्रद्धालुओं का आगमन हुआ रामनगरी को जोड़ने वाले प्रयागराज लखनऊ रायबरेली गोरखपुर गोंडा अंबेडकर नगर हाईवे पर श्रद्धालुओं के वाहनों को कुछ देर तक रोक देना पड़ा सर्वाधिक भीड़ प्रयागराज व रायबरेली हाईवे से अयोध्या आ रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और खबरें

Sanatan Dharma Hindu News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

Cricket Live

Rashifal