युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से खेलो इंडिया एवं फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत गोंडा लोकसभा क्षेत्र में ‘सांसद खेल महोत्सव – फिट युवा, विकसित भारत’ का आयोजन दिनांक 22, 23 और 24 दिसम्बर 2025 को जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम, गोंडा में किया जा रहा है।
22 दिसंबर से 24 दिसंबर 2025 तक चलने वाला यह महोत्सव युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का सशक्त मंच प्रदान करेगा।
संसदीय क्षेत्र गोंडा के समस्त प्रतिभागी युवा, खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी इस आयोजन में सह-समय पहुँच कर बढ़-चढ़कर भाग लें और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें।
आइए, मिलकर इस आयोजन को सफल बनाएं और युवा ऊर्जा को नई उड़ान दें।
Author: जितेंद्र सिंह प्रधान संपादक
Post Views: 527





