Home » उत्‍तर प्रदेश » वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन से जी आर पी ने बरामद किए 47 लाख रुपए व्यापारी हिरासत में – बनारस न्यूज

वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन से जी आर पी ने बरामद किए 47 लाख रुपए व्यापारी हिरासत में – बनारस न्यूज

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

वाराणसी. वाराणसी कैंट स्टेशन पर एक बार फिर हवाला के लिए जा रहा कैश बरामद हुआ है. 47 लाख रुपये ले जा रहे स्वर्ण व्यापारी को जीआरपी ने हिरासत में लिया है. जब जीआरपी ने कैश का डिटेल मांगा तो व्यापारी ने कहा कि उसे 47 लाख के ड्राइफ्रूट खरीदने है.,जीआरपी में उसे हिरासत में लेते हुए सभी संबंधित विभागों को सूचित कर दिया है. दरअसल, कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर आठ पर जीआरपी को चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया. बैग कंधे में टांगे संदिग्ध जीआरपी जवानों को देखकर मुंह छुपाने लगा. जीआरपी के जवानों को शक हुआ तो उसकी बैग की चेकिंग की गई.

बैग से बड़ी मात्रा में कैश बरामद हुआ. व्यापारी ने बताया कि ड्राई फ्रूट लेने वाराणसी से कोलकत्ता जा रहा था. व्यापारी वाराणसी के चौक क्षेत्र का ही रहने वाला है. कड़ाई से पूछताछ के बावजूद कैश का सही साक्ष्य नहीं दे पाया. हवाला के रुपये के शंका में जीआरपी ने कैश जब्त कर लिया और व्यापारी को हिरासत में ले लिया

jin88h1.us.com Jin88 | Truy Cập Link 30s, Kho Game 500 Trò, Nhận Quà Hot

Amitmishra
Author: Amitmishra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और खबरें

Sanatan Dharma Hindu News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

Cricket Live

Rashifal