यूपी लोक सेवा आयोग के खिलाफ प्रतियोगी छात्रों का आंदोलन आज लगातार तीसरे दिन भी जारी है. बुधवार को भी छात्रों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए आयोग के दफ्तर के बाहर का पूरा इलाका आज भी छावनी में तब्दील कर दिया गया है. पुलिस और पीएसी के साथ ही रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती की गई है. सड़कों पर छात्रों का कब्जा होने की वजह से प्रयागराज से लखनऊ जाने वाले रास्ते को बीच में करीब 1 किलोमीटर तक बैरिकेड किया गया है प्रदर्शनकारी छात्रों का साफ तौर पर कहना है कि जब तक आयोग यूपी पीसीएस 2024 और आरओ- एआरओ 2023 की प्रारंभिक परीक्षाओं को एक दिन और एक शिफ्ट में कराए जाने का ऐलान नहीं करेगा. तब तक वह पीछे नहीं हटेंगे और अपना आंदोलन लगातार जारी रखेंगे.दूसरी तरफ आयोग अपनी जिद पर अड़ा हुआ है आयोग की दलील है कि नॉर्म लाइजेशन के तहत दो दिन में परीक्षा कराए जाने का फैसला छात्रों के हित में लिया गया है. इससे परीक्षा व्यवस्था और पारदर्शी होगी. आयोग प्रतियोगी छात्रों के साथ ही पुलिस और प्रशासन के लिए भी मुसीबत का सबब बना हुआ है. आंदोलनकारी छात्रों को शांत कराए रखना और कानून व्यवस्था को बनाए रखने की पूरी जिम्मेदारी पुलिस और प्रशासन की हो गई है.प्रदर्शनकारी छात्रों ने आयोग के दफ्तर के रास्तों को पोस्टरों से पाट दिया है. उन्होने सड़कों पर रोड पेंटिंग के जरिए अपने विरोध जाहिर किया है तो वहीं लगातार नारेबाजी कर प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शनकारी छात्रों ने खाली बोतलें और थाली पीटकर भी अपना विरोध जाहिर किया.

jin88a1.us.com JIN88 – Sân Chơi Giải Trí Đỉnh Cao, Chuyên Nghiệp 2026




