Home » उत्‍तर प्रदेश » चंदौली सहित 6 जिलों के एकीकृत न्यायालय परिसर के शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित होते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी

चंदौली सहित 6 जिलों के एकीकृत न्यायालय परिसर के शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित होते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

आज जनपद चंदौली में माननीय मुख्य न्यायाधीश, उच्चतम न्यायालय, न्यायमूर्ति श्री सूर्यकान्त जी द्वारा एकीकृत न्यायालय परिसर की आधारशिला रखी गई। इस गरिमामयी अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की विशेष उपस्थिति रही।

इस कार्यक्रम के माध्यम से चंदौली सहित प्रदेश के कुल छह जनपदों महोबा, अमेठी, शामली, हाथरस एवं औरैया में एकीकृत न्यायालय परिसरों के शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न हुए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि लोकतंत्र के सशक्तीकरण के लिए आवश्यक है कि हमारी न्यायपालिका भी उतनी ही सशक्त हो। उत्तर प्रदेश सरकार के पास न्यायिक व्यवस्था से जुड़े हुए जो भी कार्य आते हैं उन्हें पूरा होने में देर नहीं लगती।

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और ईज ऑफ लिविंग के लक्ष्य प्राप्ति हेतु व्यापक सुधार लागू किए। साथ ही, देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक और विश्वस्तरीय बनाने के लिए निर्णायक कदम उठाए।

जनपद चंदौली, महोबा, अमेठी, शामली, हाथरस एवं औरैया… इन छह जनपदों के साथ ही उत्तर प्रदेश के अन्य जनपदों में भी इस प्रकार के कोर्ट कॉम्प्लेक्स बनें। मैं इस बात के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से आश्वस्त करता हूं कि आज पैसे की कोई कमी नहीं है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने उन 10 जनपदों, जहां अब तक स्वयं का जिला न्यायालय नहीं था, वहां एक साथ इंटीग्रेटेड कोर्ट कॉम्प्लेक्स के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की है।

प्रथम चरण में चंदौली सहित जिन छह जनपदों को शामिल किया गया है, उनके लिए धनराशि जारी कर दी गई है।

अगर हमें सुशासन के लक्ष्य को प्राप्त करना है, तो हमें न्यायिक संस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ तथा सुविधा संपन्न बनाने के लिए अपना पूर्ण योगदान देना होगा। मुझे प्रसन्नता है कि उत्तर प्रदेश इस दिशा में प्रभावी रूप से आगे बढ़ चुका है।

मुख्यमंत्री जी ने भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश जी तथा उपस्थित रहे सभी माननीय न्यायमूर्तिगण का अभिनंदन करते हुए अधिवक्ता बंधुओं को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

jin88a1.us.com JIN88 – Sân Chơi Giải Trí Đỉnh Cao, Chuyên Nghiệp 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और खबरें

Sanatan Dharma Hindu News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

Cricket Live

Rashifal