Home » उत्‍तर प्रदेश » मुख्यमंत्री जी ने शुक्रवार शाम को राजस्व विभाग के कार्यों के प्रगति की समीक्षा की

मुख्यमंत्री जी ने शुक्रवार शाम को राजस्व विभाग के कार्यों के प्रगति की समीक्षा की

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने शुक्रवार शाम को राजस्व विभाग के कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश में सभी राजस्व मामलों का निस्तारण मेरिट के आधार पर, पूरी पारदर्शिता के साथ समयबद्ध रूप से किया जाए।

 

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इसके लिए संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जाए। साथ ही कहा कि लंबित प्रकरणों के निस्तारण के लिए मिशन मोड में कार्य करते हुए इसकी शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री जी ने नामांतरण व वरासत के मामलों में प्रक्रिया को ऑटो मोड पर लाने, चकबंदी को पारदर्शी बनाने तथा प्रदेश के सभी जनपदों में रोवर आधारित पैमाइश प्रणाली शीघ्र लागू करने के निर्देश दिए। साथ ही आवश्यक प्रशिक्षण, संसाधन और सुदृढ़ फ्रेमवर्क विकसित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि यह नागरिकों को सुगम और समयबद्ध न्याय दिलाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होगा।

मुख्यमंत्री जी ने आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र तथा निवास प्रमाण पत्र जैसे सेवा वितरण कार्यों को और अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाए जाने के निर्देश दिए मुख्यमंत्री जी ने शीतलहर को देखते हुए रैन बसेरों की समुचित व्यवस्था, सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने तथा कंबल वितरण की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि जनहित से जुड़े सभी कार्य युद्धस्तर पर मिशन मोड में पूर्ण किए जाएं।

ak168win.vip AK168 – TRANG CHỦ AK168.COM – LINK VÀO AK168 MỚI NHẤT 2026 TẶNG 68K

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और खबरें

Sanatan Dharma Hindu News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

Cricket Live

Rashifal