Home » उत्‍तर प्रदेश » दीपावली के पावन अवसर पर श्री अयोध्या धाम में सफाई कर्मचारियों एवं नाविकों को मिष्ठान्न वितरण हेतु आयोजित कार्यक्रम

दीपावली के पावन अवसर पर श्री अयोध्या धाम में सफाई कर्मचारियों एवं नाविकों को मिष्ठान्न वितरण हेतु आयोजित कार्यक्रम

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री ने महापर्व दीपावली के पावन अवसर पर आज श्री अयोध्या धाम में कर्मठ सफाई कर्मी बंधुओं, प्रभु श्री राम और निषादराज की अमर मित्रता के प्रतीक नाविक बंधुओं तथा मलिन बस्ती के परिवारों को फल एवं मिष्ठान वितरित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

आप सभी कर्मयोगियों और परिवारों ने अपने अथक परिश्रम, निःस्वार्थ सेवा और अनुशासित निष्ठा से श्री अयोध्या धाम की पवित्रता, स्वच्छता और सामाजिक समरसता को जीवंत बनाए रखा है।

आपका योगदान सेवा, समर्पण, समरसता और संवेदना का सजीव उदाहरण है।

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा

सत्य, सनातन, सदाचार और सकारात्मकता की शाश्वत विजय के पावन प्रतीक महापर्व दीपावली की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

दीपोत्सव केवल दीप जलाने का अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मा में आशा का आलोक, समाज में समरसता का स्पंदन और राष्ट्र में नवजागरण का संकल्प है।

प्रभु श्री राम और माता जानकी की कृपा से घरों के साथ हृदय भी आलोकित हों, सभी के जीवन में विश्वास, उत्साह और उमंग का दीप प्रज्वलित हो, यही प्रार्थना है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और खबरें

Sanatan Dharma Hindu News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

Cricket Live

Rashifal