Home » उत्‍तर प्रदेश » जनपद बलरामपुर में ₹294 करोड़ लागत की विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास हेत आयोजित कार्यक्रम

जनपद बलरामपुर में ₹294 करोड़ लागत की विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास हेत आयोजित कार्यक्रम

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

आदिशक्ति माँ पाटेश्वरी की पावन धरा जनपद बलरामपुर में आज ₹294 करोड़ लागत की 75 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास हेतु आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।

आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के माध्यम से डबल इंजन सरकार नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने तथा समृद्धि के नए आयाम स्थापित करने हेतु समर्पित भाव से कार्य कर रही है।

बलरामपुर में माँ पाटेश्वरी के नाम पर विश्वविद्यालय, श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के नाम पर मेडिकल कॉलेज, नानाजी देशमुख की स्मृतियों को जीवंत बनाए रखने हेतु थारू संग्रहालय की स्थापना तथा बेहतर सड़क संपर्क जैसी विकास परियोजनाएं जनपद की नई पहचान बन रही हैं।

बेसिक शिक्षा परिषद में सर्वाधिक नामांकन करने वाले जनपदों में अब बलरामपुर भी शामिल हो गया है। नए शैक्षणिक सत्र में यहां रिकॉर्ड नामांकन हुआ है, जो एक शुभ संकेत है।

सीमावर्ती जनपद होने के बावजूद बलरामपुर विकास की यात्रा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और आज एक आदर्श विकास मॉडल के रूप में अपनी पहचान बना रहा है।

बदलता बलरामपुर, संवरता उत्तर प्रदेश!

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज जनपद बलरामपुर में ₹294 करोड़ लागत की 75 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि माँ पाटेश्वरी देवी धाम सहित प्रदेश के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के विकास से न केवल आस्था को सम्मान मिला है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था, रोजगार और जनसुविधाओं को भी नई गति प्राप्त हुई है।

नया उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को विकास की नई ऊर्जा से जोड़कर समृद्धि का नया अध्याय लिख रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और खबरें

Sanatan Dharma Hindu News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

Cricket Live

Rashifal