आज संसदीय क्षेत्र विधानसभा कर्नलगंज माँ बाराही देवी धाम एवं गौस्वामी तुलसीदास जी की जन्म स्थली की पावन धरा में यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री श्री MYogiAdityanath योगी आदित्यनाथ जी महाराज द्वारा गरिमामय उपस्थिति में जनकल्याण एवं विकास को समर्पित कटरा विधानसभा क्षेत्र में ₹256 करोड़ तथा कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र में ₹260 करोड़ कुल 516 करोड़ की दोनों विधानसभा क्षेत्रों सहित संपूर्ण गोंडा जनपद 262 परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित होकर विकास प्रदर्शनी का अवलोकन, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया।

लाभार्थियों के चेहरों पर झलकती खुशी और आत्मविश्वास इस बात का प्रमाण है कि सरकार की योजनाएं अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंच रही हैं और उनके जीवन में नई उम्मीदों का संचार कर रही हैं।

जनकल्याण एवं विकास के प्रति समर्पित प्रदेश सरकार का यह प्रयास निश्चित ही संसदीय क्षेत्र विधानसभा कर्नलगंज एवं कटरा विधानसभा के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला सिद्ध होगा प्रदेश सरकार के कुशल नेतृत्व में संचालित विकास योजनाओं से किसानों, युवाओं, विद्यार्थियों एवं आमजन को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा तथा लोकसभा कैसरगंज विकास, समृद्धि और सुशासन की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

इस पावन अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री घनश्याम मिश्रा, जिला अध्यक्ष श्री अकबाल बहादुर तिवारी,विधान परिषद सदस्य गोंडा/बलरामपुर श्री अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह,तरबगंज माननीय विधायक श्री प्रेम नारायण पाण्डेय, माननीय विधायक कटरा श्री बावन सिंह,माननीय विधायक कर्नलगंज श्री अजय सिंह, मेहनौन माननीय विधायक श्री विनय कुमार द्विवेदी, गौरा माननीय विधायक श्री प्रभात वर्मा जी,एवं प्रशासनिक अधिकारीगण सम्मानित संगठन के पदाधिकारी गण, स्थानीयजनप्रतिनिधियों ,कार्यकर्ताओं, क्षेत्रवासियों के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की।

‘अच्छी सरकार चुनोगे, अच्छे परिणाम आएंगे’

डबल इंजन सरकार में योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक विधान सभा, प्रत्येक विकास खंड तथा प्रत्येक जनपद तक पहुंचाया जा रहा है।

माँ बाराही देवी के आशीर्वाद से अभिसिंचित धरा जनपद गोण्डा में आज ₹516 करोड़ लागत की 262 लोकहितकारी परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया।

इस अवसर पर विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, प्रतीकात्मक चेक एवं स्वीकृति-पत्र भी प्रदान किए।

जनपद वासियों को हार्दिक बधाई।




